आजकल सोशल मीडिया पर लोग फेमस होने के लिए रील्स वीडियो का क्रेज युवा पर खूब छाया हुआ है। रील्स बनाने के लिए लोग कभी पानी में भीगते हुए रोमांस खुलेआम करते हुए, स्टंट करते हुए खतरनाक और जोखिम भरे काम से भी गुजर जाते है और हादसे या मौत का शिकार हो जाते हैं।
यूपी के अमरोहा में इन दोनों एक वीडियो सोशल मीडिया काफी वायरल हो रहा है। जिसमें में बाइक सवार युवक सोशल मीडिया पर अपनी लोकप्रियता बढ़ाने के रील बनाने के लिए अपनी बाइक को पेट्रोल से नहला रहा है। वहीं इस दौरान पेट्रोल पंप पर खड़े कर्मचारी तमाशा देख रहे है और युवक खुद ही अपनी बाइक में पेट्रोल भर रहा है। जब पेट्रोल से भरकर टंकी फुल हो जाती है। युवक पेट्रोल से अपनी बाइक को नहलाने लगता है। अब बढ़ते पेट्रोल दाम में इस तरह का वीडियो कहां तक उचित है बकायदा युवक इस पूरे दृश्य की वीडियो बनाता है और सोशल मीडिया पर वायरल कर देता है। हालांकि वहां इस दौरान बड़ा हादसा भी हो सकता था। बजाय इसके रोकने के लिए पेट्रोल पंप के कर्मचारी वहां खड़े होकर तमाशा देखते हुए नजर आए।
यह पहला मामला नहीं है अमरोहा में इस प्रकार के रील बनाने के कई मामले सामने आ चुके हैं। जिसमें युवक अपनी जान को जोखिम में डाल रहे हैं। हालांकि पुलिस भी ऐसे युवकों पर कार्रवाई कर रही है। बावजूद यह लोग सुधरने का नाम नहीं ले रहे है। वायरल वीडियो अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र का बताया जा रहा है।

