यूपी की राजधानी लखनऊ में एक दारोगा ने सुसाइड कर लिया। खुद को गोली मारकर दारोगा ने मौत को गले लगा लिया। आत्महत्या करने से पहले दारोगा ने अपने परिवार में बेटी, बेटा और अन्य सदस्यों से बात की और कहा कि मैं बहुत परेशान हूं नौकरी में मन नहीं लग रहा इसके बाद अपने साले से कहा कि वो अंतिम संस्कार की तैयारी करें परिवार को लगा दारोगा ज्ञान सिंह परेशान हैं इसलिए वो ऐसा बोल रहें है लेकिन सुबह जब उनके कमरे का दरवाजा तोड़ा गया तो दारोगा दुनिया को अलविदा कह चुके थे।
बता दें ये मामला लखनऊ के महानगर के न्यू हैदराबाद स्तिथि आवास का है। 54 वर्षीय ज्ञान सिंह ने अपनी हत्या कर ली शव को फिलहाल पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचा दिया गया है दारोगा के परिजन भी पहुंच गए हैं। ज्ञान सिंह का पूरा परिवार उनकी मौत से टूट गया, मातम छाया हुआ है। दारोगा ज्ञान सिंह ने मंगलवार की रात को 12 बजे सुसाइड की ऐसा बताया जा रहा है। ज्ञान सिंह का पूरा परिवार कानपुर में रहता था वहीं उनका घर था लखनऊ में तो दारोगा की साल भर पहले ही पुलिस में भर्ती हुई थी। बताया जा रहा है कि ज्ञान सिंह के पैर में चोट लगने के बाद पैर का ऑपरेशन हुआ था। बाकी कोई ज्यादा तबियत नहीं खराब थी।

