संसद के मॉनसून सत्र का आज पांचवा दिन है और मणिपुर में महिलाओं के साथ हुई घटना को लेकर विपक्ष का हंगामा जारी है। वहीं लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला वे विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है लेकिन लोकसभा स्पीकर ने कहा है कि इस पर चर्चा के लिए वक्त और तारीख बाद में तय किया जाएगा।
अविश्वास प्रस्ताव मंजूरी मिलने के बाद भी विपक्ष का लोकसभा सदन में हंगामा जारी रहा जिसके बाद कार्यवाही को दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। वहीं AAP के सांसद संजय सिंह को पूरे मॉनसून संसद सत्र तक के लिए निलंबित कर दिया है जिसके बाद वो पीएम मोदी पर लगातार तीखे जुबानी हमले कर रहें हैं मणिपुर में महिलाओं के साथ हुई शर्मनाक घटना को लेकर पीएम से साफ साफ संसद में बात करने पर अड़े हुए हैं।
संजय सिंह ने कहा कि पीएम मोदी देश का अपमान करते हैं मंगलवार को उन्होनें विपक्ष गठबंधन I.N.D.I.A को आतंकवादी बता दिया लेकिन वो ये भूल गए इससे भारत का ही अपमान हुआ उन्हें इस पर माफी मांगनी चाहिए। मुझे इस बात की खुशी है कि अविश्वास प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई।
सांसद संजय सिंह ने कहा कि मणिपुर की हालत काफी गंभीर हो गई है उन्होंने कहा कि आज दिल्ली में तेज बारिश हो रही है। शायद मणिपुर की घटना पर भगवान भी रो रहे हैं उन्होंने कहा, मेरा सिर्फ एक सवाल है कि आखिर मणिपुर के हालात पर पीएम कब बोलेंगे।

