देशभर में एक बार फिर बारिश ने लोंगो की टेंशन बढ़ा दी है। राजधानी दिल्ली में एक बार फिर यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर आ गया है और दिल्ली की सड़के फिर तालाब बनने लगी है जिससे रोज काम पर जाने वालों के लिए काफी मुश्किलें बढ़ गईं क्योंकि सड़को पानी के साथ साथ लंबा जाम भी लग रहा है। वहीम नोएडा की हिंडन नदी का भी जलस्तर बढ़ गया है भारी बारिश के चलते।
नोएडा की हिंडन नदी के जलस्तर बढ़ने से गांवों और शहर तक पानी आ गया है। सेक्टर- 62,63, 65, 59 ग्रेनो वेस्ट सहित कई सेक्टरों की मुख्य सड़को पर जलभराव हो गया है। सड़क पर पानी भरने के कारण वाहनों की रफ्तार मंद पड़ गई। बारिश के कारण कई वाहन खराब हो गए। अधिकतम तापमान में पांच डिग्री कम दर्ज किया गया। नोएडा का अधिकतम तापमान 33 डिग्री रहा। बारिश के चलते 28 डिग्री रहा। बुधवार को सुबह से नोएडा में नमी के मात्रा 91 प्रतिशत और हवा की रफ्तार 8 किलोमीटर प्रतिघंटा दर्ज की गईं।
एक महीने से ज्यादा समय से नोएडा-ग्रेनो का एक्यूआई 100 से कम है। आगामी 29 जुलाई तक भारी बारिश की संभावना है। हिंडन नदी से सटे गांव के घरों में पानी आ गया है एनडीआरएफ की टीमें मौके पर तैनात हैं। वहीं भारी बारिश के चलते सड़को पर पानी भरने के बाद भी नोएडा के लोग मुश्किलों से जूझते हुए भी अपने अपने काम पर जाने को मजबूर हैं।

