प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा INDIA पर कसे गए तंज़ पर बोले यूपी कांग्रेस के गोंडा प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी। भाजपा के नेता क्या कह रहे हैं और क्या नही कह रहे हैं ये उनका विषय है। लेकिन मैं कह सकता हूँ दावे के साथ INDIA जीतेगा और अगर INDIA जीतेगा तो इनके पेट मे दर्द होना स्वाभाविक है। क्या क्या उनको कहना है इसके लिए मैं उनको रोक नही सकता हूँ, लेकिन यह तो मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि आने वाले वक्त में INDIA जीतेगा।
यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जिस तरीके से भरतीय जनता पार्टी के लोगों ने चाहे वो मंत्री हो, चाहे विधायक हो, चाहे सांसद हो मैं किसी का नाम नही ले रहा हूँ, जब ये संविधान को तार तार करते हैं, देश की उन बहनों के साथ अत्याचार करते हैं, जिन्होंने इस देश का नाम ऊंचा किया गोल्ड मेडल लेकर आई हैं, कांस्य पदक लेकर आई हैं, उनके साथ अन्याय करने वाला भारतीय जनता पार्टी का आदमी उसे सरकार बचा रही है तो यह संविधान का उल्लंघन नही है तो क्या है।
पीएम मोदी द्वारा इंडियन मुजाहिदीन से INDIA की तुलना करने पर बृजलाल खाबरी ने कहा कि यही तो संविधान का उल्लंघन है। इसीलिए तो हम संविधान को बचाने की बात कर रहे हैं। राजस्थान में मंत्री को बर्खास्त करने के प्रश्न पर खाबरी ने जवाब देते हुए कहा कि क्या राजस्थान में ,क्या छत्तीसगढ़ में है, क्या मणिपुर में, बराबर एक जैसा है। आज मणिपुर जिस तरीके से जल रहा है उस पर क्यों नही पूछ रहें।
देश में जो संविधान पर हमला हो रहा है, हमने दुनिया भर की बातों को न कहकर संविधान को बचाने की बात कही है। संविधान वही बचेगा जहां अन्याय, अत्याचार नही होगा। संविधान के खिलाफ जो भी राज्य हैं, संविधान के खिलाफ जो भी कार्य करने वाली संस्थाएं हैं, संविधान के खिलाफ जो भी पार्टियां कार्य करने वाली हैं उनके सबके हम खिलाफ हैं।
संविधान बचाओ संकल्प सभा के तहत गोंडा के जिला पंचायत सभागार में कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित करने पंहुचे थे यूपी कॉंग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी।

