बाबा बागेश्वर धाम के पीठाधीश धीरेंद्र शास्त्री भारत और विदेशों में छाए हुए हैं। हाल ही में बाबा की कथा लंदन में आयोजित की गई जहां एक महिला ने दावा किया दरबार में सब कुछ पहले ही फिक्स होता है। धीरेंद्र शास्त्री भक्त से पहले ही पता कर लेते हैं सबकुछ जब वो उनके दरबार में आतें हैं तो आसानी से उस व्यक्ति के बारे में पर्ची खोलकर बता देते हैं।
धीरेंद्र शास्त्री को विदेशी महिला ने दिया चैलेंज तो बाबा धीरेंद्र शास्त्री ने महिला की पर्ची दरबार में खोली तो जो कुछ भी बाबा ने महिला को बताया उस पर उसके होश उड़ गए। महिला अपनी दोस्त के कहने पर बाबा बागेश्वर धाम जो कि लंदन में लगा था वहां पहुंची और उसने धीरेंद्र शास्त्री को बताया कि उसकी दोस्त और मां को दरबार को लेकर काफी आस्था है लेकिन उसे विश्वास नहीं इस चैलेंज को धीरेंद्र शास्त्री ने अपने ऊपर लिया और महिला की पर्ची खोल डाली और उसके बाद जो खुलासे हुए महिला दंग रह गई।
धीरेंद्र शास्त्री ने महिला को बताया कि उसने अपनी दोस्त से फोन कॉल पर बात की और यहां आई, साथ ही बाबा ने ये भी बता दिया कि वो जिसके साथ दरबार आई है उससे शादी करना चाहती है और पहले उसे प्यार में धोखा मिल चुका है, बागेश्वर बाबा ने ये भी महिला को बता दिया कि उसका बॉयफ्रेंड जिसके साथ वो दरबार में आई है उसके लाइफ के लिए सही है और वह उससे शादी कर सकती है।

