आज संसद के मॉनसून सत्र का तीसरा दिन है सुबह 11 बजे से लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही शुरू हुई और मणिपुर में हुई महिलाओं के साथ शर्मसार हरकत को लेकर विपक्ष ने जमकर बवाल किया जिसके बाद 12 बजे तक के लिए लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही को रोका गया। एक बार फिर दोनों सदनों की कार्यवाही शुरू हुई लेकिन मणिपुर पर प्रधानमंत्री के बयान की मांग को लेकर विपक्षी सांसदों की नारेबाजी जारी है।
बड़ी खबर ये है कि AAPसांसद संजय सिंह को मॉनसून सत्र से निलंबित कर दिया गया और मणिपुर के जोरदर हंगामे के चलते राज्यसभा की कार्यवाही को फिर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।

