वाराणसी ज्ञानवापी मस्जिद परिसर का ASI का सर्वे शुरू हो चुका है सबसे पहले परिसर की पश्चिमी दीवार का ASI ने सर्वे शुरू किया है। ASI की टीम के साथ 4 वकील भी ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में मौजूद हैं। सुबह 7 बजे से ज्ञानवापी परिसर पहुंचकर सर्वे प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है।
ASI को 4 अगस्त तक ज्ञानवापी की सर्वे रिपोर्ट वाराणसी जिला कोर्ट को सौंपनी है वहीं मुस्लिम पक्ष ने इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट की रूख किया है। ASI की टीम के साथ वकील और चार वादी महिलाएं भी सर्वे टीम के साथ ज्ञानवापी में मौजूद हैं।
इस सर्वे के साथ एक और बड़ी बात यह है कि इसमें जरूरत पड़ने पर बिना ढांचे को नुकसान पहुंचाए हुए खुदाई की इजाजत दी गई है। ASI वजूखाने का सर्वे नहीं करेगी जहां शिवलिंग मिलने का दावा किया गया था हिंदू पक्ष के वकील विष्णु जैन ने बताया कि इस सर्वे में ग्राउंड पेनेट्रेटिंग रडार और मॉडर्न टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल होगा।
हिंदू पक्ष का कहना है कि मंदिर परिसर के अंदर जो बीच का गुम्बद है उसके नीचे जमीन से आवाजें आती है ऐसा दावा किया जा रहा है कि नीचे मूर्ति हो सकती है जिसे दीवार बनाकर ढक दिया गया है। हिंदू पक्ष के वकील का कहना है कि ASI की टीम मस्जिद परिसर का सर्वे करेगी हालांकि सील्ड एरिया सर्वे नहीं किया जाएगा।

