एलन मस्क ट्विटर के जबसे मालिक बने हैं तबसे कई बदलाव कर चुकें हैं और अब फिर मस्क ट्विटर में बदलाव लेकर आने वाले हैं कयास लगाए जा रहें हैं कि ट्विटर के व्हाइट हिस्से को ब्लैक कलर किया जा सकता है और चिड़िया को भी फिर उड़ाया जा सकता है और उसकी जगह कोई नया लोगो लगाया जा सकता है।
एलन मस्क ने ट्वीट कर लिखा है कि जल्द ही हम ट्विटर ब्रांड और धीरे-धीरे सभी पक्षियों को अलविदा कह देंगे। दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा, “अगर आज रात एक अच्छा X लोगो पोस्ट किया जाता है, तो हम कल इसे दुनिया भर में लाइव कर देंगे।” बता दें मस्क ने इससे पहले भी चिड़िया की जगह कुत्ते का लोगो लगाया था।
— Elon Musk (@elonmusk) July 23, 2023
अभी हाल ही में म्सक ने ट्विटर पर मैसेज भेजने की लिमिट तय की थी और साथ ही पोस्ट पढ़ने , देखने पर भी लिमिट तय की थी जिसमें वेरिफाइड अकाउंट यूजर एक दिन 10,000 पोस्ट तक पढ़ पाएंगे, जबकि अनवेरिफाइड अकाउंट होल्डर को रोजाना 1000 पोस्ट और नए अनवेरिफाइड यूजर्स को 500 पोस्ट पढ़ने को मिलेंगी।

