अलीगढ में बाइक को बचाने के चलते एक बड़ा हादसा हो गया तेज गति आ रही प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर सड़क के गहरे गड्ढे में पलट गई और बस में सवार तीन दर्जन से ज्यादा यात्री घायल हो गए। बाइक सवार और बस में सवार कई यात्रियों की हालत गंभीर है। अलीगढ़ से कासगंज जा रही थी बस,घायलों को पुलिस ने हॉस्पिटल में कराया भर्ती, पुलिस मौके पर जांच पड़ताल में जुटी, हरदुआगंज थाना इलाके के पनेठी की घटना
क्षेत्राधिकारी मोहसिन खान ने जानकारी देते हुए बताया कि 1 बस अलीगढ़ के छर्रा अड्डे से कासगंज के लिए जा रही थी, इस दौरान बस बाइक सवार को बचाने के चक्कर में सड़क के गड्ढे में पलट गई है, हादसे में बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है, इसके अलावा बस में सवार 4 दर्जन यात्री भी घायल हुए हैं, कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, सभी घायलों को इलाज के लिए मलखान सिंह जिला अस्पताल भेज दिया है, फिलहाल मौके पर पूर्ण तरीके से शांति है, ट्रैफिक सुचारू रूप से चल रहा है।

