खबर हापुड़ से है जहां एक दर्दनाक घटना सामने आई है। आपको बता दें लगातार पहाड़ों पर हो रही बारिश के चलते हापुड़ के ब्रजघाट में गंगा नदी उफान पर है। और गंगा का पानी खादर क्षेत्र के कई गांव तक पहुंच गया है। और कई गावों में बाढ़ के हालात बन गए हैं। गांव में भरे बाढ़ के पानी के चलते एक महिला को अपनी जान गवानी पड़ी है।
आपको बता दे गढ़ कोतवाली के खादर क्षेत्र के गांव नयागांव गढ़ावली में एक 35 वर्षीय महिला धनवती पशुओं का चारा लेने के लिए खेतों पर गई थी। रास्ते में पड़ने वाले नाले में बाढ़ का पानी भरा हुआ था नाले को पार करते समय धनवती नाले में भरे हुए बाढ़ के पानी में फंस गई। जिसके चलते धनवती की मौत हो गई धनवती के साथ गई अन्य महिलाओं ने गांव में आकर इसकी जानकारी दी। उसके बाद गांव वाले धनवती के शव को लेकर गांव पहुंचे। कई घंटे बाद भी किसी पुलिस प्रशासन के किसी अधिकारी के गांव में न पहुंचने के चलते ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।

