सीमा हैदर और सचिन की मोहब्बत के चर्चे ही चर्चे हैं। पब्जी गेम खेलते हुए सीमा ने सीमा पार करते हुए भारत में बड़ी आसानी से एंट्री ले ली जिसके बाद तमाम सवाल खड़े हैं यूपी एटीएस ने सीमा सचिन से दो दिन लगातार पूछताछ की लेकिन जवाब में उन्हें सीमा से इतना सुनने को मिला कि वो सचिन से प्यार करती है और उसके लिए वो बहुत सी मुसीबत झेलकर यहां आई फिलहाल यूपी एटीएस ने दोनों को छोड़ दिया है और जांच बंद कर दी है।
यूपी एटीएस की पूछताछ के बाद जब सीमा से मीडिया ने सवाल किया अगर आपको पाकिस्तान वापस भेज दिया जाए तो आप क्या करेंगी इस पर सीमा का जवाब था कि मुझे पीएम मोदी और सीएम योगी पर भरोसा है कि वो मेरे साथ ऐसा नहीं करेंगे क्योंकि भारत में मेरा जीवन है और पाकिस्तान में मेरी मौत।
सीमा ने कहा कि उन्हें यहां भारत की जेल में रहना मंजूर है लेकिन वो पाकिस्तान नहीं जाएंगी। सीमा ने यूपी एटीएस के सामने ये भी कबूला कि उसने सचिन से पशुपतिनाथ मंदिर में शादी की जब वहां के पुजारी से दोनों की शादी के बारे में पूछा गया तो उन्होनें कहा मंदिर में इस्लाम का विवाह को लेकर इनकार किया तो सीमा ने बताया कि उसने सचिन के साथ मंदिर के पिछले हिस्से में शादी की थी क्योंकि आगे काफी भीड़ थी और अपनी जयमाल, मंगलसूत्र, सिंदूर की वो वीडियो सबूत के तौर पर रिकार्ड नहीं कर पाए थे।
वहीं यूपी एटीएस सीमा के नेपाल बॉर्डर के पूरे रूट की जांच कर रही है और उन लोंगो का भी पता लगाने में जुटी हुई है जिन्होनें सीमा की भारत में आसानी से दाखिल होने में मदद की। वहीं सीमा जबसे भारत में तबसे खामियाजा पाकिस्तान में भारतीय लोगों को भुगतनी पड़ रही है। वो कहते हैं ना कि प्यार उम्र भी नहीं देखता ऐसा ही सीमा और सचिन की प्रेम कहानी में है 27 साल की सीमा और 22 साल का सचिन। सीमा सचिन के लिए हिंदू धर्म अपना चुकी हैं।
सूत्रों के अनुसार सीमा हैदर को लेकर जांच एजेंसियों के अलग-अलग मत हैं। डिस्कशन में आए कई महत्वपूर्ण पहलूओं पर भी जांच के बाद कहा गया कि सीमा हैदर बहुत शातिर और तेज महिला है, मोबाइल के सारे रिकॉर्ड डिलीट कर रखे हैं उसके मोबाइल से कुछ भी रिकवर नहीं हुआ। कोई शातिर ही इस तरह की हरकत करता है।
हिंदुस्तान में सीमा की एंट्री पूरी तरह से इल लीगल है। सीमा हैदर की अगर आपराधिक जांच हुई तो उसके बच्चों की भी जांच होगी। पूछताछ में डिस्कशन हुआ कि बच्चे सीमा हैदर के हैं या नहीं यह भी कंफर्मेशन का विषय है। कुछ वैज्ञानिक टेस्ट सीमा हैदर के आने वाले समय में हो सकते हैं उसमें डीएनए टेस्ट भी शामिल हो सकता है।

