संसद के मॉनसून सत्र की शुरूआत गुरूवार से हो चुकी है लेकिन कल से ही मणिपुर में महिलाओं के साथ हुई दरिंदगी को लेकर लोकसभा-राज्यसभा में विपक्ष का इस मामले में जोरदार हंगामे के चलते कार्यवाही दो बार स्थगित की गई और 21 जुलाई को सुबह 11 बजे तक के लिए टाली गई ।
आज सुबह फिर से लोकसभा –राज्यसभा में सत्र की शुरूआत हुई लेकिन विपक्ष के फिर हंगामे ने राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2:30 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई और लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

