मणिपुर में महिलाओं के साथ हुई दरिंदगी से पूरे देश की महिलाओं को झकझोक कर रख दिया है। वहीं उनमें से एक 40 वर्षीय पीड़िता ने आपबीती बयां की जिसे सुनकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे कि कोई इंसान किसी महिला से इस तरह से कह सकता है महिला ने बताया कि जब हमने विरोध किया तो उन्होंने मुझसे कहा- अगर तुम अपने कपड़े नहीं उतारोगी तो हम तुम्हें मार डालेंगे।” पीड़िता ने बताया कि उसने केवल खुद को बचाने की खातिर सारे कपड़े उतार दिए।
पुरुषों को इसके बाद भी शर्म नहीं आई और बदसलूकी की सारे हदें पार कर दी निर्वस्त्र करने के बाद पुरूषों ने उनके साथ मारपीट की महिला ने आरोप लगाया कि उसके बाद उसे एक धान के खेत में घसीटकर ले जाया गया और पुरुषों की ओर से वहां लेटने के लिए कहा गया उसने बताया, ”मैंने वैसा ही किया जैसा उन्होंने मुझसे कहा तीन लोगों ने मुझे घेर लिया उनमें से एक ने दूसरे से कहा, ‘आओ रेप करते हैं’, लेकिन आखिर में उन्होंने ऐसा नहीं किया ” पीड़िता ने कहा, ”वे (पुरुष) रेप करने की हद तक नहीं गए लेकिन उन्होंने मेरी छाती पकड़ी।”
नारी की अस्मिता, सम्मान को मणिपुर में रौंद दिया गया। पुलिस ने मुख्य आरोपी के साथ चार लोंगो को गिरफ्तार कर लिया है। महिलाओं ने अपने साथ हुई बदसलूकी को लेकर आपबीती सुनाया और बताया कि हम पांच महिलाएं थी जिनमें दो की हत्या कर दी गई इसके बाद भारी भीड़ ने हमारे साथ क्रूरता की लेकिन हमने जैसे तैसे उन पुरूषों के चंगुल से अपने आप को छुड़ाया और भाग निकले।
महिला ने आपबीती सुनाते हुए ये भी बताया कि जब उसके पिता और भाई ने इस दरिंदगी के खिलाफ आवाज उठाई तो उन्हें मौत के घाट उतार दिया गया।

