अलीगढ़: अमरूद के बाग में कीटनाशक दवा लगाते समय हाईटेंशन लाइट की चपेट में आकर दंपति की मौके पर दर्दनाक मौत, हाईटेंशन लाइट नीची होने की वजह से हुआ दर्दनाक हादसा, पूर्व में लाइन को लेकर ग्रामीण दे चुके हैं बिजली विभाग को शिकायत, घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश, घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी, अकराबाद थाना इलाके के मोहनपुर गांव की घटना
प्राप्त जानकारी के मुताबिक गांव मोहनपुर के रहने वाले पति रेशम पाल उम्र 45 वर्ष पत्नी पत्नी गीता देवी उम्र 42 वर्ष अपने अमरूद के बाग में कीटनाशक दवा लगा रहे थे इसी दौरान मां के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए जिसके बाद दोनों पति-पत्नी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

घटना की जानकारी होने पर ग्रामीण मौके की ओर दौड़े और पुलिस को सूचना दी, घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है, घटना के बाद ग्रामीण बिजली विभाग को कोसते हुए नजर आ रहे हैं, ग्रामीणों का कहना है कई बार शिकायत के बावजूद ही बिजली विभाग ने तारों को ऊपर नहीं किया था, काश बिजली विभाग से फरियाद को सुन लेता तो यह घटना सामने नहीं आती, फिलहाल पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है।

