साल 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर देश में इन दिनों राजनीति काफी गरमाई हुई है। 24 का चुनाव का कुर्सी का महामुकाबला NDA और INDIA यानि Indian National Democratic Inclusive Alliance से होगा। 18 जुलाई मंगलवार को 26 विपक्ष दलों के गठबंधन का ये नाम रखा गया और साल 2004 से चली आ रही UPA का अस्तित्व खत्म हो गया है। UPA का अस्तित्व अब गठबंधन में ही जुड़ गया है लेकिन वो कहते हैं ना राजनीति में कुछ कुछ बवाल ना हो ऐसा तो हो ही नहीं सकता विपक्षी गठबंधन का नाम इंडिया रखे जाने के बाद असम के सीएम हेमंत बिस्वा सरमा ने 19 जुलाई को अपने ट्विटर हैंडल पर गठबंधन का नाम हटाकर भारत कर दिया।
हिमंत बिस्वा सरमा ने अपने पुराने ट्विटर बायो में ‘चीफ मिनिस्टर ऑफ असम, इंडिया’ लिखा था, जिसे बदलकर उन्होंने ‘चीफ मिनिस्टर ऑफ असम, भारत’ कर दिया है। सीएम बिस्वा ने ट्विट करते हुए लिखा कि अंग्रजो ने देश को इंडिया नाम दिया और अभी भी हम उसी में कैद हैं। इसके बाद राजनीति के तीखे वार शुरू हो गए कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दल बीजेपी पर हमलावर नजर आ रहे हैं।
सुप्रिया श्रीनेत भी बोलने के मामले में बिल्कुल पीछे नहीं हैं सुप्रिया ने ट्वीट करते हुए लिखा- ‘ये फ्रॉड इंडिया को ऑब्जेक्ट कर रहे हैं। सुप्रिया श्रीनेत ने ट्विट करते हुए ये भी कहा जिन्हें इंडिया से दिक्कत है वो पाकिस्तान चला जाए उन्होंने आगे कहा कि सोशल मीडिया पर इंडिया क्यों लिखा? स्टार्ट अप इंडिया, स्किल इंडिया, डिजिटल इंडिया, खेलो इंडिया के नारे क्यों दिए? इससे ये साफ हो गया है कि 2024 का लोकसभा चुनाव काफी कांटे की टक्कर पर होने वाला है।

