सोशल मीडिया की फैशन क्वीन उर्फी जावेद हमेशा सुखियों में छाई रहती है। वह अपने नए-नए लुक से सबको सरप्राइज करती रहती है और जहां भी जाती है सबकी नजरों में छा जाती है। हाल ही में उर्फी ने नया लुक क्रिएट किया है जिसमें उसने टमाटर के ईयररिंग्स पहने हैं।
उर्फी ने पहने टमाटर के ईयररिंग्स
उर्फी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर किया है जिसमें वह शॉर्ट स्कर्ट और वन साइड क्रॉप टॉप पहनी हुई नजर आ रही है। उर्फी के इस लुक में जो खास ध्यान देने वाली चीज है वो उनके ईयररिंग्स हैं। हाई बन और न्यूड मेकअप के साथ उर्फी ने कानों में टमाटर के ईयररिंग्स पहने हुए थे। उर्फी ने तस्वीर पर कैप्शन लिखा टमाटर है नया गोल्ड।
बता दे कि टमाटर की बढ़ती किमतों से पूरा देश परेशान हैं, आम जनता से लेकर बड़े बड़े स्टार्स सभी परेशान हैं। हाल ही में एक्टर सुनील शेट्टी ने टमाटर की बढती किमतों पर बयान दिया था कि लोगों को लगता है कि हम स्टार्स पर महंगाई का असर नहीं पड़ता लेकिन यह सच नहीं है। जबसे टमाटर की कीमते बढ़ी है हमने टमाटर खाना कम कर दिया है।

