लोकसभा चुनाव से पहले सपा को बिजली का जोरदार झटका लगा पार्टी के विधायक दारा सिंह ने इस्तीफा देकर अखिलेश यादव को झटका दे दिया। कुंए की मेंढक की तरह विधायक दारा सिंह ने राजनीति करियर की शूरूआत बसपा से की इसके बाद भाजपा में शामिल हुए फिर साइकिल पर चढ़े और अब फिर एक साइकिल से उतर के कमल का हाथ दारा सिंह चौहान ने थाम लिया है।
बता दें दारा सिंह चौहान ने मऊ को घोसी सीट से सपा से इस्तीफा शनिवार को दिया। भाजपा कार्यालय पर पहुंचकर उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने दारा सिंह चौहान को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान यूपी के दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक मौजूद रहे। उन्होंने दारा सिंह चौहान का एक बार फिर पार्टी में स्वागत किया।
दारा सिंह के इस्तीफे से सपा के लिए काफी मुश्किलें खड़ी हो गईं हैं क्योंकि पूर्वांचल के ताकतवर ओबीसी नेता माने जाते थे ऐसे में समाजवादी पार्टी का राजनीति समीकरण यहां बुरी तरह हिल गया है। वहीं भाजपा ने दारा सिंह का दुबारा पार्टी में स्वागत किया और प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि पार्टी को उनके आने से पूर्वांचल में मजबूती मिलेगी।
वहीं डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी उनका स्वागत करते हुए पार्टी का पुराना साथी करार दिया। बृजेश पाठक ने दारा सिंह चौहान का स्वागत करते हुए कहा कि देश में पीएम मोदी और प्रदेश में योगी सरकार के प्रति लोगों के बढ़ते विश्वास का परिणाम है। पुराने साथी अब साथ आ रहे हैं। वहीं, दारा सिंह चौहान ने कहा कि पार्टी के साथ मिलकर प्रदेश और देश में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनाने का कार्य करेंगे।

