इन दिनों पाकिस्तान से आई सीमा हैदर देश में चारों तरफ छाई हुई हैं। सोशल मीडिया पर हर दिन उनको लेकर नए-नए खुलासे हो रहे हैं। इस बीच, उत्तर प्रदेश एंटी टेरर स्क्वॉड ने सीमा हैदर को लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। सीमा हैदर पाकिस्तान से दुबई और फिर नेपाल होते हुए अपने प्रेमी सचिन से मिलने भारत आई थीं। सीमा ने यह यात्रा कैसे की, यूपी एटीएस के अधिकारियों ने अब इसकी जांच शुरू कर दी है।
पाकिस्तान टु भारत यात्रा के दौरान सीमा ने किस-किस से बात की, बातचीत के दौरान उसने कितने मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल किया? एटीएस के अफसर यह पता लगाने में जुट गए हैं। साथ ही यूपी एटीएस सीमा के परिवार के बैकग्राउंड को भी खंगाल रही है। हाल ही में सोशल मीडिया पर सीमा हैदर को लेकर कई अफवाहें उड़ीं, जिनमें एक अफवाह यह भी थी कि वह पाकिस्तान की जासूस हैं। तभी से कई लोग यूपी एटीएस से सीमा हैदर के पूरे मामले की जांच की मांग कर रहे थे।
सीमा की सहेली ने सचिन को चेतवानी देते हुए कहा कि वो धोखेबाज है उसके कई अफेयर रह चुकें हैं वो कह तो रही है कि उसे पब्जी खेलते हुए सचिन से प्यार हुआ लेकिन उसे क्रिकेट खेलना,देखना काफी पसंद है इसलिए उसने जाल में सचिन को फंसाया है अभी वो मुस्लिम से हिंदू बनी है लेकिन उसे हिंदू से क्रिश्चियन बनने में भी देर नहीं लगेगी।
सीमा की सहेली ने कहा कि जो अपने मजहब की सगी ना हो सकी वो दूसरे मजहब की सगी क्या खाक होगी वो केवल सचिन को अपना जरिया बना रही है अपनी इच्छाओं को पूरा करने की वो केवल भारत में वलर्ड कप 2023 देखने के लिए वो दाखिल हुई है।
सीमा को लेकर कई तरह के दावे किए जा रहें हैं कि वो असल में सीमा नहीं बल्कि पाकिस्तान आर्मी की मेजर सामिया रहमान है जो की एक खास मकसद से भारत आई है। ये दावा ट्वीटर पर एक वेरिफाइड अकाउंट भगवा क्रांती द्वारा किया जा रहा है यूजर ने अपने एक ट्वीट कर दावा किया कि सीमा हैदर का असली नाम समिया रहमान है और वो एक पाकिस्तानी सेना से तालुक रखती है।
ट्वीट में बताया जा रहा है कि सामिया रहमान भारत किसी खस मकसद भेजे गई है। ये ट्वीट 13 जुलाई की रात करीब 9 बजे किया गया था। इसके अलावा कई और वेरिफाईड ट्वीटर अकाउंट ने सीमा हैदर को सामिया रहमान और पाकिस्तानी जसूस होने का दावा किया है। फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं है लेकिन सीमा पर कई बातों को लेकर शक है।
सीमा ने बताया था कि उसका भाई पाकिस्तान सेना में हवलदार है और वो 2022 में ही पाकिस्तानी सेना भर्ती हुआ है ऐसे में जानकार इस बात पर शक जता रहे हैं कि आखिर एक सला के अंदर ही सीमा भाई कैसे हवलदार बन गया क्योंकि सेना में भर्ती होने के बाद हवलदार की पोस्ट तक आने में कुछ सालों का समय लगता है।
तो वहीं शक इस बात पर भी जताया जा रहा है कि आखिर सीमा इतनी अच्छी हिंदी कैसे बोल पा रही है अक्सर पाकिस्तान के लोगों की बोली में ऊर्दू और हिंदी मिक्स होती लेकिन सीमा की बोली में ऐसा कुछ देखने को नहीं मिलता और साथ ही वो मीडिया के सामने इतनी बेधड़क बोल रही हैं ऐसा लग रहा है कि वो पहले से ही ट्रेन होकर आईं है कि उनसे क्या क्या सवाल पूछे जाएंगे। चेहरे पर जरा भी शिकन नहीं वरना इंटरव्यू देते समय अच्छे से अच्छा इंसान भी थोड़ा घबरा जाता ही है।

