सपा नेता आजम खान पर आज कोर्ट अपना फैसला सुनाएगी। हेट स्पीच मामले में कोर्ट ने आजम खान को दोषी करार दिया है। उसी मामले में आज सजा का ऐलान होगा। बता दें कि सपा नेता आज़म खान अपने बेटे अब्दुल्ला के साथ रामपुर के एमपी-एमएलए कोर्ट पहुँच गए है। उनके वकीलों के चेहरे पर चिंता की लकीरें साफ झलक रही है।
गौरतलब है कि 2019 लोक सभा सामान्य निर्वाचन के दौरान सपा नेता आजम खान द्वारा एक चुनावी जनसभा में थाना शहजाद नगर के धमोरा में भड़काऊ भाषण देने का मामला तत्कालीन वीडियो निगरानी टीम प्रभारी अनिल कुमार चौहान ने दर्ज कराया था। इस मामले में आजम खान पर मुख्यमंत्री ,रामपुर के तत्कालीन जिला अधिकारी और चुनाव आयोग को निशाना बनाते हुए भड़काऊ भाषण देने का आरोप है।
इस मामले में आजम खान के पक्ष की तरफ से भी बहस की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और कोर्ट ने निर्णय के लिए 15 जुलाई की तारीख मुकर्रर की है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि आजम खान के लिए यह हेट स्पीच मामले में राहत मिलती है या आजम खान पर कोई नई आफत आएगी।
बहरहाल, निचली कोर्ट से हेट स्पीच से संबंधित एक मामले में आजम खान को पहले राहत मिल चुकी है। जिसके बाद कहीं ना कहीं आजम खान इस मामले में भी राहत की आस लगाए बैठे होंगे। अब देखना दिलचस्प रहेगा कि कोर्ट का रुख इस मामले को लेकर किस तरह होगा।

