मॉनसून का सीजन सभी के चेहरे पर खुशी लेकर आता है लेकिन बारिश के चलते भले ही गर्मी से राहत मिली हो लेकिन मुसीबत उससे ज्यादा भी एक आम लोगो की जिंदगी पर पड़ रही क्योंकि टमाटर ने लोंगो की थाली से स्वाद को छीन लिया है। बढ़ते टमाटर के रेट से आम आदमी की जेब और घर की रसोई पर काफी असर पड़ रहा है।
टमाटर के दाम छू रहे आसमान
देश में टमाटर गुस्से से और लाल हो गया है सरकार जहां टमाटर के बढ़ते दामों से लोंगो को राहत दिलाने का प्लान तैयार कर रही है लेकिन आए दिन टमाटर का दाम आसमान छूता जा रहा है। दिल्ली, गाजियाबाद में टमाटर 250 रूपये किलो हो गया है। बता दें सरकार ने टमाटर के दाम घटाने के लिए Tomato Grand Challenge की शुरुआत की लेकिन उसके बावजूद भी टमाटर को दामों में आग लगी हुई है। बिना टमाटर के आम लोगो की थाली से स्वाद छिन गया है क्योंकि टमाटर ऐसी सब्जी है जिसकी जरूरत हर खाने में पड़ती है लेकिन आसमान के भाव पर बिक रहे टमाटर के बिना खाना बन रहा है जो कि काफी बेस्वाद लग रहा है। आम जनता तो परेशान है ही टमाटर के बढ़े हुए दाम से लेकिन सब्जी विक्रेताओं को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है क्योंकि उनकी सब्जियों की बिक्री नहीं हो पा रही है और इससे उन्हें काफी नुकसान झेलना पड़ रहा है।

