भारत का डंका आज विदेशों में बज रहा है पीएम मोदी अब फ्रांस के दो दिवसीय दौरे पर हैं 13 जुलाई गुरूवार को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और फर्स्ट लेडी ब्रिगिट मैक्रों से मुलाकात की और डिनर किया और हमारे भारत देश के लिए गौरव का क्षण तब हुआ जब प्रधानमंत्री मोदी को फ्रांस का सबसे उच्च सम्मान दिया गया।
पीएम मोदी को दिया गया फ्रांस का उच्च सम्मान
पेरिस के प्रेसिडेंट पैलेस में राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने गुरुवार देर रात प्रधानमंत्री मोदी को सर्वोच्च सम्मान ‘द ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर’ से नवाजा। वे यह सम्मान पाने वाले पहले भारतीय PM बन गए हैं। प्रधानमंत्री भारतीय समय के अनुसार शाम 4 बजे फ्रांस पहुंचे और इसके बाद उन्होंने यहां के ला सीन म्यूजिकल में भारतवंशियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा, ‘फ्रांस आना घर आने जैसा है। भारत के लोग जहां जाते हैं मिनी इंडिया बना लेते हैं।’
फ्रांस में PM मोदी के आज के कार्यक्रम…
नेशनल डे परेड में बतौर चीफ गेस्ट शामिल होंगे।
फ्रांसीसी राष्ट्रपति के साथ द्विपक्षीय बातचीत होगी।
CEOs के साथ मीटिंग करेंगे।
राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों PM मोदी के लिए स्टेट बैन्क्वेट भी होस्ट करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पेरिस यात्रा रक्षा और अंतरिक्ष, बुनियादी ढांचे और संस्कृति समेत विभिन्न क्षेत्रों में भारत-फ्रांस संबंधों को मजबूत करने पर केंद्रित है. ये यात्रा भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी की 25वीं वर्षगांठ के साथ मेल खाती है और बैस्टिल डे के लिए पीएम मोदी को निमंत्रण द्विपक्षीय संबंधों में एक नई ऊंचाई का संकेत देता है।
पीएम मोदी ने 13 जुलाई गुरूवार को ला सीन म्यूजिकल में भारतवंशियों को संबोधित किया और कहा “एक नई विश्व व्यवस्था उभर रही है, भारतीय प्रवासियों के कार्यक्रम में शामिल हुए पीएम मोदी ने एकीकृत भुगतान प्रणाली (यूपीआई) का जिक्र करते हुए आगे कहा, “भारत और फ्रांस यहां यूपीआई का उपयोग करने पर सहमत हुए हैं। आने वाले दिनों में इसकी शुरुआत एफिल टॉवर से होगी, जिसका मतलब है कि भारतीय पर्यटक अब रुपये में भुगतान कर सकेंगे।” गौरतलब है कि UPI भारत की सबसे सफल भुगतान प्रणाली है।

