दिल्ली की यमुना नदी के उफान में गुरूवार को थोड़ी गिरावट आई है लेकिन खतार अभी भी दिल्लीवासियों के सिर से टला नहीं है क्योंकि अभी भी राजधानी पानी में डूबी हुई है। 45 सालों बाद यमुना का जलस्तर हाई लेवल पर आया और दिल्ली को झील का शहर बना दिया।
देश की राजधानी लोंगो का जीवन ठप्प सा हो गया है, यमुना बैंक की मेट्रो रेंग रेंग के चल रही है, वहीं दिल्ली के पुराने यमुना पुल पर रेल यातायात पहले से ही अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया हैं।
वहीं सीएम केजरीवाल ने यमुना में बढ़ते जल स्तर की वजह से वज़ीराबाद, चन्द्रावल और ओखला वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट बंद कर दिए हैं क्योंकि मशीनों में पानी घुस गया है। जब पानी कम हो जाएगा तब मशीनों को सुखाया जाएगा और इसके बाद प्लांट चालू हो जाएंगे ऐसे में दिल्लीवासियों को 1-2 दिन पानी की किल्लत रह सकती है मुझे उम्मीद है कि कल शाम तक प्लांट शुरू हो जाएगा।
दिल्ली लाल किला, इंडिया गेट सब जगह पानी भरा हुआ है लोंगो की सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग की गई और राहत बचाव के लिए NDRF की टीम लगातार जुटी हुई। NDRF की टीम लोगो को तो सुरक्षित स्थान पर पहुंचा ही रही है साथ ही जानवरों का भी रेसक्यू कर रही है।
अब दिल्ली के बाद नोएडा में भी अलर्ट जारी हुआ है और सभी स्कूल, यूनिवर्सिटी 16 जुलाई तक बंद कर दिए गए हैं। अभी भी दिल्ली जलमग्न हुआ पड़ा है आईटीओ के पास पानी भर चुका है, अभी दिल्लीवासियों की मुसीबत खत्म नहीं हुई है और चिंता की बात मौसम विभाग ने जताते हुए कहा है कि अभी हल्की बारिश होने की संभावना है।

