राजधानी दिल्ली में यमुना नदी अपने विकराल रूप में है। 45 सालों बाद यमुना का जलस्तर 208.30 मीटर पहुंच गया है। सीएम केजरीवाल यमुना में बढ़ते जल स्तर की वजह से वज़ीराबाद, चन्द्रावल और ओखला वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट बंद कर दिए हैं क्योंकि मशीनों में पानी घुस गया है। जब पानी कम हो जाएगा तब मशीनों को सुखाया जाएगा और इसके बाद प्लांट चालू हो जाएंगे ऐसे में दिल्लीवासियों को 1-2 दिन पानी की किल्लत रह सकती है मुझे उम्मीद है कि कल शाम तक प्लांट शुरू हो जाएगा।
इस वक्त राजधानी दिल्ली पानी पानी हुई पड़ी है, कनाट प्लेस, यमुना बाजार, आईटीओ, राजघाट, सिविल लाइन, उस्मानाबाद, मॉन्टेसरी, मजनू का टीला़, निगम बोध घाट, जैतपुर, गीता कॉलोनी, रिंग रोड, कश्मीरी गेट – आईएसबीटी सब डूब रहा है।
दिल्ली में बाढ़ की स्थिति के मद्देनजर दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय का सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को आदेश दिया गया है कि जिन भी निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा है, वहां पर बिना आदेश का इंतजार किए सरकारी और प्राइवेट स्कूल तुरंत बंद किए जाएं।
यमुना का पानी मेट्रो स्टेशन तक भी पहुंच गया है एंट्री और एग्जिट गेट बंद कर दिया गया है। हालांकि, इंटरचेंज सुविधा अभी भी उपलब्ध है। ब्लू लाइन पर सेवाएं सामान्य रूप से चल रही हैं। मेट्रो में अनाउंसमेंट किया जा रहा है लक्ष्मी नगर या अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन से आवागमन किए जाने की अपील की जा रही है। सीएम केजरीवाल के आवास पर यमुना पानी दस्तक दे सकता है लोंगो की जीवन अस्त-व्यस्त ठप्प हो गईं है, लंबे जाम से लोग परेशान हो रहें हैं,

