मोदीनगर थाना क्षेत्र स्थित सिखेड़ा रोड इंडस्ट्रियल एरिया में एक फैक्ट्री में सुबह करीब 7:00 भयंकर आग लग गई सूचना पर पहुंची अग्निशमन की टीम ने मुख्य अग्निशमन अधिकारी के नेतृत्व में करीब 6 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि विभाग को सूचना मिली थी कि सिखेड़ा रोड इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित नितिन सिंघल की सर्कुलेटिंग सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड नाम से कंपनी है जिसमें पुराने कंप्यूटर सीपीयू से पार्ट निकालकर बेचने का कार्य किया जाता है मैं आग लग गई है जिसके बाद उनके नेतृत्व में अग्निशमन वित्तीय अधिकारी सहित 3 फायर टैंकर की सहायता से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया कड़ी मशक्कत के बाद करीब 6 घंटे की मेहनत से आग पर काबू पा लिया गया।
आग से कोई जनहानि नहीं हुई है राहुल पाल ने बताया कि क्योंकि रास्ता काफी संकरा था इसलिए जेसीबी की सहायता से एक तरफ की दीवार तोड़ कर आग बुझाई गई और सामान बाहर निकाला गया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट नजर आ रहा है आग लगने के समय फैक्ट्री बंद थी और उसमें कोई मौजूद नहीं था।

