सावन का महीना चल रहा महादेव की भक्ति में पूरा देश इस समय डूबा हुआ है। लोग कांवड लेने के लिए गंगा घाट पर जा रहें हैं लेकिन इस भक्ति के बीच में कई हादसे भी हो रहें हैं। एक दिल दहला देने वाला हादसा यूपी के हापुड़ से सामने आया जहां 11 साल के मासूम बच्चे को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया।
अज्ञात वाहन ने 11 साल के बच्चे को रौंदा
यूपी के हापुड़ से जहां अपने परिजनों के साथ कांवड़ लेकर लौट रहे एक 11 साल के मासूम को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया जिसके चलते 11 वर्षीय मासूम दीपांशु की मौके पर ही मौत हो गई। दीपांशु दिल्ली के कल्याणपुरी का रहने वाला था और अपने पिता के साथ हापुड़ के बृजघाट से कांवड़ लेकर दिल्ली वापस जा रहा था।
दीपांशु व उसके परिजन बाबूगढ़ के न्यू बाईपास पर पहुंचे तभी पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने दीपांशु को रौंदा दीपांशु की मौके पर ही मौत हो गई। जिसके बाद मौके पर पहुंचे पुलिस के अधिकारियों ने दीपांशु के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। वहीं अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ बाबूगढ़ थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं सड़क हादसे में नन्हे कांवडिये दीपांशु की मौत के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

