गूगल के होमपेज पर एक टूल है जिसका काम अक्सर दुनिया भर के ज़रूरी मुद्दों, ऐतिहासिक घटनाओं और दुनिया भर के सामाजिक सम्म्मेलन के महत्व को जागने के लिए उपयोग किया जाता है!
गूगल डूडल एक पुराना उपकरण है जिसके माध्यम से इस प्लेटफार्म के जरिए लोगो को नए- नए गेम्स, आइडियाज, कंटेंट्स, लिखने का रुझान बढ़ा है। गूगल कंपनी ने होमपेज पर एक टूल बनाया है जिससे लोगो को वह डूडल टूल काफी पसंद आया क्योकि अरबो- सेकड़ो लोग गूगल पर काफी चीजे देखते हैं।
आज यह टूल करोड़ो खोजो को शक्ति देता है यह एक सेफ और अच्छा नेटवर्क हैजैसे ही हम गूगल एप्लीकेशन ओपन करते है तो हमें गूगल का लोगो दिखाई देता है लेकिन आज गूगल ने डूडल में गोलगप्पे नजर आ रहें हैं।
पानी पुरी के बारे में जानकारी देते हुए गूगल ने इसे फ्लेवर वाले टेस्टी पानी से भरा क्रिस्पी शेल बताया है, जिसके अंदर आलू, छोले, मसाले, मिर्च को भरा जाता है। इसके अलावा, गूगल ने पानी पुरी के अलग-अलग फ्लेवर का भी जिक्र किया है।
गूगल ने गोलगप्पे यानी पानी पुरी के वर्ल्ड रिकॉर्ड की भी जानकारी दी है। गूगल के मुताबिक साल 2015 में मध्यप्रदेश के इंदौर स्थित एक रेस्टोरेंट को गोलगप्पों के अलग-अलग फ्लेवर पानी के लिए वर्ल्ड रिकॉर्ड दिया गया है। इंदौर स्थित रेस्टोरेंट ने पानी पुरी सर्व करते हुए इसके फ्लेवर वाले पानी के 51 ऑप्शन रखे थे।
गूगल डूडल ने पानीपुरी बनाकर लोंगो के लिए पानीपुरी गेम पेश किया है। अगर आप भी पुचका गेम खेलना चाहते हैं तो इसके लिए आपको एक टाइमर के साथ तेजी से काम करना होगा। गेम में आपको गोलगप्पे बेचने वाले की मदद करनी होगी।
अलग-अलग ग्राहकों को उनके टेस्ट के ध्यान में रखते हुए गोलगप्पे सर्व करने होंगे। गोलगप्पे सर्व करने के लिए स्क्रीन पर दिखाए गए फ्लेवर वाले पानी को नीचे दिए गए ऑप्शन से पिक करना होगा। यह मैच सही होने पर ही गेम में लंबे समय तक टिका जा सकेगा।

