यूपी के रायबरेली की लालगंज कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने क्षेत्र के ऐहार गांव में लगने वाले बालहेश्वर मंदिर के मेले से दो युवकों को नकली नोटो के साथ गिरफ्तार किया है। युवकों के पास से 99 हजार 5 सौ रुपये के नकली नोट पकड़े गए है।उनकी निशानदेही पर एक प्रिंटर व स्कैनर के साथ ही दो मोबाइल पुलिस ने बरामद किए है।
सावन माह के चलते जिले के लालगंज क्षेत्र के ऐहार गांव में स्थित बालहेश्वर शिव मंदिर के बाहर मेला लगा हुआ है। जहां सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने व मेला घूमने आते है।कल पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि मेले में दो युवक नकली नोटो को चलाने की फिराक में लगे हुए है। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने मेले से दोनों युवकों को दबोच लिया और उनके पास से 99 हजार 5 सौ रुपये के नकली नोट बरामद कर लिए।
पकड़े गए युवक पीयूष वर्मा व विशाल दोनों दोस्त है दोनों ने यूट्यूब से नकली नोट बनाना सीखा और घर मे ही दोनों एक प्रिंटर व स्कैनर की मदद से नोट बनाने में जुट गए।कल दोनों मेले में नोटो को चलाने की फिराक ने थे और पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।लालगंज सीओ महिपाल पाठक ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है उनके पास से लगभग एक लाख के जाली नोट बरामद किए गए है। ये दोनों फुटकर दुकानदारों को नकली नोट देकर खरीदारी करते थे।दोनों के पास से प्रिंटर व स्कैनर बरामद किया गया है। विधिक कार्यवाही कर जेल भेजा जा रहा है।

