अब्दुल्ला आजम के 2 जन्म प्रमाण पत्र मामले में रामपुर की एमपी एमएलए कोर्ट में आज सफाई साक्ष्य के तहत अब्दुल्ला आजम की तरफ से अंतिम गवाह मोहम्मद हामिद को प्रस्तुत किया गया जिसके बाद अब इस मामले में 20 जुलाई 2023 की तारीख बहस के लिए तय की गई है।
दो जन्म प्रमाण पत्र मामले में अब्दुल्ला आजम समेत आजम खान और ताज़ीन फातिमा आरोपी हैं इस मामले में अभियोजन की ओर से 15 गवाहों को प्रस्तुत किया गया वही अब्दुल्ला आजम की ओर से सफाई साक्ष्य के तहत 28 गवाहों की सूची दी गई थी जिनमें से 19 गवाहों को कोर्ट के समक्ष पेश किया गया और उनकी गवाही हुई वहीं बचाव पक्ष द्वारा शेष गवाहों के नाम डिस्चार्ज कर दिए जा चुके हैं बचाव पक्ष द्वारा अन्य किसी सफाई साक्ष्य को प्रस्तुत करने से इंकार कर दिया गया। आज इस मामले में अंतिम गवाह मोहम्मद हामिद की गवाही के बाद कोर्ट ने इस मामले में बहस के लिए 20 जुलाई की तारीख मुकर्रर कर दी है जिसके बाद यह मामला निर्णय के लिए चला जाएगा।
इस संबंध में अभियोजन अधिकारी अमरनाथ तिवारी ने बताया आज पत्रावली में बचाव पक्ष के द्वारा डीडब्ल्यू 19 मोहम्मद हामिद का बयान अंकित कराया गया और यह एंडोस किया गया कि बचाव पक्ष के द्वारा कोई और अन्य सफाई साक्ष्य प्रस्तुत नहीं करना है इस पर पत्रावली वास्ते बहस 20-7- 2023 को नियत की गई है, 20 जुलाई को इस मामले में बहस होगी आज बचाव पक्ष के द्वारा मोहम्मद हामिद को प्रस्तुत किया गया था उनकी गवाही होने के बाद बचाव पक्ष द्वारा अन्य साक्ष्य देने से मना किया गया इसकी वजह से माननीय न्यायालय द्वारा अग्रिम तिथि बहस के लिए 20/07/2023 की तारीख नियत की गई है अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाण पत्र से संबंधित यह मामला है इसमें अभियोजन के द्वारा टोटल 15 गवाह प्रस्तुत किए गए थे और बचाव पक्ष के द्वारा जो सफाई साक्ष्य की सूची दी गई थी 28 गवाहों की लिस्ट थी उसने उन्होंने 19 गवाहों को पेश किया शेष गवाहों को डिस्चार्ज किया इस वजह से पत्रावली बहस में चली गई है अब 20/07/2023 को पत्रावली बहस में है।

