कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर पहलवानों ने जो यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे अब शरण सिंह पर आरोपों को लेकर मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं क्योंकि दिल्ली पुलिस के हाथों जो चार्ज शीट सामने आयी हैं उसमें एक फोटो ने उनके गलत कृत्य पर पर्दा उठाया है।
अब आप ये बात तो जानते हैं कि इंसान जब झूठ बोलता तो छटपटा जाता है ऐसा ही देखा गया जब बृजभूषण से मीडिया कर्मी ने सवाल पूछे तो उन्होनें काफी चिड़चिडाहट से किसी भी बात का जवाब नहीं दिया, काफी गुस्से, काफी ज्यादा बदतमीज तरीके से मीडिया कर्मी से बात की और कार में जाकर जोर से गेट बंद किया जिससे मीडियाकर्मी का माइक टूटने का भी दावा किया गया है।
आपको बता दें की दिल्ली पुलिस की चार्ज शीट में कहा गया है की अब तक की जांच के आधार पर बृजभूषण सिंह पर मुकदमा चलाया जा सकता हैं,साथ में उनको यौन उत्पीड़न छेड़ छाड़ और पीछा करने जैसे अपराधों के लिए दण्डित किया जा सकता है।
13 जून को दाखिल चार्ज शीट में इस बात का भी उल्लेख हैं की बृजभूषण ने पहलवानों का बार बार यौन शोषण किया हैं आपको जानकारी होगी की बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ 6 महिला पहलवानों ने शिकायत दर्ज की थी जिसको लेकर मोदी सरकार की काफी किरकिरी भी हुई थी लेकिन उसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने दखल दिया, उसके बाद दिल्ली पुलिस ने केस दर्ज किया था, जानकारी देते चलें की दिल्ली पुलिस ने 6 बार के सांसद बृजभूषण के खिलाफ 15 जून को IPC की धारा 354 किसी महिला की गरिमा भंग करने के इरादे से उस पर हमला या आपराधिक बल प्रयोग 354 A,योन उत्पीड़न 354 D,पीछा करने और 506 आपराधिक धमकी के तहत एक आरोप पत्र दाखिल किया गया था।
इस मामले में दोषी साबित होने पर बृजभूषण को 5 साल की जेल की सजा हो सकती हैं तो आप समझ सकते हैं की कैसे अब दिल्ली पुलिस का शिकंजा बृजभूषण शरण सिंह पर कसता जा रहा हैं और शरण सिंह पर गिरफ्तारी की तलवार फिर एक बार लटकती हुई नजर आ रही है।
आपको जानकारी होगी की इससे पहले 7 जुलाई को दिल्ली की ROUSE AVENUE अदालत ने बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह को महिला पहलवानों की तरफ से लगाये गए यौन उत्पीड़न के आरोपों में मामले में तलब किया था,ROUSE AVENUE अदालत की तरफ से जारी समन में उन्हें 18 जुलाई को अदालत को पेश होने के लिए कहा गया है।
इसके अलावा बृजभूषण के पूर्व सहायक सचिन विनोद तोमर को भी अदालत में तलब किया,तोमर पर IPC की धारा 109 उकसाने वाले अधिकारी 354 A,506 आपराधिक धमकी के तहत अपराध का आरोप लगाया गया,कथित तौर पर आरोप पत्र में लगभग 200 गवाहों के बयान शामिल हैं। आपको जानकारी होगी की पहलवानों ने बृजभूषण के खिलाफ CANAUGHT PLACE पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कराया था पहलवानों का आरोप हैं की सिंह ने कथित तौर पर एक एथलिट को सप्लीमेंट की पेशकश करके यौन कृत्यों के लिए मजबूर करने का प्रयास किया था। वहीं एक अन्य पहलवान को अपने बिस्तर पर बुलाया और उसे गले लगाया,इसके अलावा सिंह पर अन्य महिला एथलीटों को अनुचित तरीके से छूने जैसे आरोप भी लगाए गए।

