दिल्ली के मायापुरी फेज 1में बुधवार की सुबह एक ऑटोमोबाइल शोरूम में आग भयानक आग लग गई सूचना मिलते ही आग पर काबू पाने के लिए मौके पर 19 दमकल की गाड़िया पहुंच चुकी हैं। हालांकि आग किस वजह से लगी ये अभी पता नहीं लग पाया है। फिलहाल ये सूचना है कि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

भीषण आग से दिल्ली के मायापुरी ऑटोमोबाइल शोरूम में आग लगने से वहां खड़ी कारों का काफी नुकसान हो गया है माना ये जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से भी लग सकती है। फिलहाल दमकल विभाग आग बुझाने में जुटा हुआ घटनास्थल के आसपास पुलिस ने बैरिकेंडिंग कर दी है। इमारत के अंदर मौजूद लोग सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब रहे।
LOC के पास उरी में मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए: जम्मू-कश्मीर पुलिस

