कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की देर रात सोमवार को तबियत बिगड़ गई जिसके बाद उसे कड़ी सुरक्षा के बीच अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। गैंगस्टर के वकीलों के अनुसार, बुखार की दवाई खाने के बाद भी उसकी तबीयत में कोई फर्क नहीं दिख रहा है। साथ ही पेट में इंफेक्शन की शिकायत भी हो गई है। इसके साथ ही उसे पीलिया की भी शिकायत हो गई है। पुलिस ने जेल से अस्पताल तक पुलिस की भारी सुरक्षा व्यवस्था कर रखी है।
लॉरेंस दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, यूपी, में काफी एक्टिव रहता है, सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद से ही लॉरेंस बिश्नोई पंजाब पुलिस की रिमांड पर है और बॉलीवुड के भाईजान को भी जान से मारने की धमकी देता रहता है।

