पाकिस्तान से आई सीमा भारत में जबसे आई तब से पाक में तो बवाल मचा पड़ा है लोग उसे गद्दार कह रहें हैं साथ ही अब डकैतों ने धमकी देना भी शुरू कर दिया है। पाकिस्तानी डकैत रानो शार ने धमकी देते हुए कहा कि अगर सीमा को वापस नहीं भेजा तो पाकिस्तान में जितने भी हिंदू मंदिर हैं हम उन पर हमला करेंगे और साथ ही सिंध के रेहरकी दरबार पर भी हमले की धमकी पाकिस्तान के डकैत रानो शार ने दी है।
पाकिस्तानी डकैत रानो शार ने सोशल मीडिया पर अपशब्दों का इस्तेमाल करते हुए वीडियो जारी किया है और कहा है कि हम कबीले वाले, हम बलौच कौम के हैं, हमारे यहां कि लड़की इधर से दिल्ली गई है अगर उसे पाक वापस नहीं भेजा गया तो जहां जहां हिंदू मंदिर हैं, उन पर हमले करेंगे. इज्जत प्यारी है तो वापस कर दो।
बता दें सीमा को PUBG खेलते हुए भारत में रहने वाले सचिन से प्यार हो गया था और वो सारी सीमाओं की बंदशे तोड़कर भारत आई और सचिन से काठमांडू में मिलीं उसके बाद पशुपति मंदिर में शादी की। पाकिस्तान सीमा पर भड़का हुआ है तो सीमा ने कहा है कि वो गंगा नदी में स्नान करके हिंदू धर्म अपनाएगी। इस पर पाकिस्तानी काफी हैरान है और कह रहा है कि जो एक वतन की ना हो सकी तो दूसरे वतन कि क्या हो सकेगी, वहीं कुछ पाकिस्तानियों ने कहा कि सीमा शुद्ध हिंदी बोल रही है तो वो पाकिस्तानी कैसे हो सकती है। सीमा ने पूरे पाकिस्तान को शर्मसार कर के रख दिया है।

