65 वर्षीय चरवाहे की पत्थर से कुचल कर निर्मम हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त 65 वर्षीय मंगल निवासी आन्योर के रूप में हुई है। गोवर्धन पर्वत पर भेड़ चराने गया था चरवाहा ,मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम घटना की जांच में जुटी ,अर्धनग्न हालत में था वृद्ध का शव ,मुंह में लगा हुआ था कपड़ा थाना गोवर्धन इलाके के गोवर्धन पर्वत की घटना।
आपको बता दे की गिरिराज पर्वत पर भेड़ बकरी चराने गए वृद्ध ग्वारिया का शिला से कुचल कर हत्या कर दी। मंगलवार तड़के उसका शव गिरिराज पर्वत पर ग्रामीणों ने देखा तो सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। एसपी ग्रामीण पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घटना स्थल का निरीक्षण किया, फोरेंसिक विधि विज्ञान टीम बुलाकर साक्ष्य एकत्रित किए गए, पुलिस ने मृतक के शव को पुलिस ने कब्जे कर पोस्ट मार्टम को भेज दिया ओर घटना की जांच में जुट गई, मृतक अर्ध नग्न अवस्था में और मुंह में कपड़ा भरा था, सिर और शरीर पर जख्मों के निशान थे,
65 वर्षीय पुत्र सिरिया निवासी अन्यौर घर से भेड़ बकरी चराने गया था,देर रात तक जब वह घर वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी, रात में उसका कोई सुराग नहीं लग पाया था, मंगलवार तड़के अन्यौर के ग्रामीणों को जानकारी मिली कि उसकी गिरिराज पर्वत पर शिला से कुचल कर हत्या कर दी है, शव पर्वत के ऊपर पड़ा है, इसकी जानकारी मिलते बड़ी संख्या में ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंच गए, घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही एसपी ग्रामीण त्रिगुन बिसेन पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। विधि विज्ञान फोरेसिंक टीम ने साक्ष्य संकलित किए, इसके उपरांत पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम को भेज दिया। उसकी बेरहमी से कुचल कर हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया,शरीर पर जख्मों के निशान बने थे, पुलिस घटना की जांच में जुट गई है,

