Colors का मोस्ट पॉपुलर शो नागिन के 6 सीजन आए और दर्शकों के बीच खूब छाए। अभी नागिन-6 का रैप-अप हो चुका है, शो में तेजस्वी प्रकाश ने लीड रोल निभाया और सीरियल की कहानी जैसे जैसे आगे बढ़ी कई लोग शो से जुड़े और शो लंबे वक्त तक चला। अब नागिन-6 अलविदा कर चुका है और इसके 7 सीजन का प्रोमो भी सामने आ गया है।
नागिन-7 का प्रोमो हुआ आउट फैंस देख हुए एक्साइटेड
टीवी की क्वीन एकता कपूर का फेमस सुपरनेचुरल नागिन-7 का प्रोमो आउट हो गया तेजा ने प्रोमो में अपने सीजन को अलविदा करते हुए नई नागिन के आने की आवाज डब की है जिसमें वो कहती हुई सुनाई पड़ रही हैं कि अब आप ही लिखेंगे इस ब्रह्माण में नहीं शिव नागिन की कहानी, कौन होगी वो नागिनों की नागिन, दिव्यदृष्टि, दिव्यशक्ति, शिवनागिन इसके बाद एक लड़की महादेव की ओर बढ़ती हुई दिखाई देती है जिसको देखकर ये अंदाजा फैंस लगाने लगे कि ये प्रियंका ताहर चौधरी हैं तो कुछ ना कहा नई नागिन ‘गुम है किसी के प्यार’ की आयशा सिंह हैं।
वहीं बता दें टीवी की क्वीन एकता कपूर जब पिछले बिग-बॉस सीजन 16 में पहुंची थीं तो उन्होनें छोटी सरदारनी यानि निमृत को अपने शो के लिए साइन किया था तो प्रियंका को भी उन्होनें काफी पसंद किया था और अपने शो नागिन में काम करने की इच्छा भी जाहिर की थी। वहीं आज भी फैंस अपनी मौनी को नागिन के अवतार में देखना चाहते हैं। फिलहाल अभी नई नागिन को लेकर फैंस कयास लगा रहें हैं वही मेकर्स ने इस लेकर कुछ भी अनाउंस नहीं किया है. ऐसे में देखने वाली बात होगी की ‘नागिन 7’ में इस बार कौन सी एक्ट्रेस लीड रोल में नजर आने वाली हैं। अब आप तो जानते हैं कि टीवी की क्वीन एकता कपूर शो को काफी स्सपेंस बनाकर रखती हैं और उसके बाद फैंस को खुशी का धमाकेदार सरप्राइज देती हैं।

