मॉनसून जहां गर्मी से राहत लेकर आया लेकिन उससे कई ज्यादा आफत लेकर आया। भारी बारिश से देश के कई जगहों पर आफत मच गई है, देश की राजधानी दिल्ली के सड़के पानी पानी हुईं पड़ी हैं जिसकी वजह से रोज काम पर आने जाने वाले काफी परेशान हो रहें हैं। वहीं नोएडा, ग्रेटर नोएडा फिर भी दिल्ली से काफी बेहतर है। क्योंकि हर बार मॉनसून के मौसम दिल्ली जहां पानी की नगरी हो जाती है तो नोएडा, ग्रेटर नोएडा इसका सामना कम करना पड़ता है। दिल्ली का दिल कहा जाना वाला कनाट प्लेस में भी पानी सड़को पर नजर आया। दरअसल दिल्ली में जलभराव की समस्या इसलिए हो जाती है क्योंकि इन दोनों शहरों में नालों की संख्या का अंतर है।
वहीं इस बार बारिश ने पिछले 41 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया भारी बारिश के चलते हिमाचल, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर में तो बहुत बुरे हालात हैं कि NDRF की टीम तो लोंगो का रेसक्यू कर रही है इसके साथ साथ सेना को भी मदद के लिए उतारना पड़ा है।
हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश ने भीषण तबाही मचा कर रखी हुई है, गाडियां पानी में ताश के पत्तों की तरह बह रहीं हैं, मकान ढह रहें हैं, लोग मौत का शिकार हो रहें हैं। पंजाब और हरियाणा के भी हालात बारिश के बाद इतने खराब हो गए कि केंद्र को चिट्ठी लिखकर पंजाब सरकार ने मदद मांगी और लोंगो से सावधान रहने को कहा हरियाणा में भी सरकार पूरे अलर्ट पर है और लोगों को एहतियात बरतने को लेकर एडवाइजरी जारी की है।
बारिश ने लोंगो का जीवन अस्त व्यस्त कर दिया, हिमाचल में जिंदगी ठप्प कर दी है, सड़कों पर लबालब भरे पानी में लोग डूबते हुए अपने अपने काम पर जा रहें हैं दिल्ली में, स्कूल बंद कर दिए गए हैं, राजधानी दिल्ली की यमुना नदी उफान पर बनी हुई इसलिए लोगो को सावधान कर दिया गया इसका साथ साथ एतिहातन बरतते हुए पुराने यमुना ब्रिज पर रेल यातायात बंद अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया।
वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को मीडिया से बातचीत के दौरान दिल्ली में बाढ़ जैसी स्थिति की आशंका से इनकार किया उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार है. वहीं नदी किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा गया। सीएम केजरीवाल ने कहा कि नदी के 206 मीटर के निशान को पार करते ही निचले इलाकों से लोगों को निकालना शुरू कर दिया जाएगा. अधिकारियों को सतर्क रहने के लिए निर्देश दिए गए है। इसके अलावा रैपिड रिस्पॉन्स टीम और नौकाएं तैनात की गई है।

