गाजियाबाद में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस पर मंगलवार की सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। बस और टीयूवी 300 कार के बीच इतनी बुरी टक्कर हुई कि गाड़ी बुरी तरह से कुचल गई और उसमें एक ही परिवार के मौजूद 6 लोंगो की तो मौत हो गई और एक 8 साल का बच्चा घायल हो गया जिसे अस्पताल भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है परिवार खाटू श्याम के दर्शन करने के लिए जा रहे थे लेकिन उन्हें क्या ही पता था कि भगवान के दर्शन करने से पहले ही वो ईश्ववर को प्राप्त हो गए।
बस और कार के बीच टक्कर 6 लोंगो की गई जान
जानकारी के मुताबिक बस काफी तेज स्पीड में थी और रॉन्ग साइड से भी आ रही थी कि कार बस बहुत तेजी से टकराए कि एक्सीडेंट के बाद शव कार में ही फंस गए थे। गेट कटर से सभी लोग जो कार में बैठे थे उन्हें निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए शवों को भेजा गया।
सीएम योगी ने सड़क हादसे पर जताया दुख
गाजियाबाद दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस पर हुए इस हादसे पर सीएम योगी ने भी ट्विट कर दुख जताया और 8 साल का बच्चा या बस में जो भी घायल हुआ उसका समुचित उपचार करने का निर्देश दिया है। मृतकों के परिजनों के प्रति भी सीएम योगी ने संवेदना व्यक्त की हैं। सीएम ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

