बारिश के चलते हर जगह बाढ़ आई पड़ी है वहीं देश की राजधानी दिल्ली में अगले 24 घंटे काफी अहम बताएं हैं मौसम विभाग ने क्यूंकि यमुना नदी अभी और उफान पर आ सकती है। दिल्ली पर मुसीबतों का पहाड़ गिर सकता है, केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक दिल्ली की यमुना नदी का स्तर और बढ़ने की संभावना जताई है अगर ऐसा होता है तो नदी के किनारे रहने वाले 37 हजार लोंगो की जान आफत में आ सकती है।
बारिश के चलते तो दिल्ली की यमुना नदी उफान पर है ही लेकिन इसके साथ साथ हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के कारण यमुना का जलस्तर और बढ़ रहा है। बारिश ने दिल्ली के सीएम केजरीवाल की नाकामियों से भी पर्दा उठा दिया है। जो वादे सीएम केजरीवाल ने दिल्ली के विकास के लिए किए सब खोखले साबित निकले, बारिश से सड़को पर जलभराव, गढ्डे और कई जगहों की तो आधी आधी सड़के तक धंस गई।
दिल्ली में भारी बारिश के हालात और यमुना नदी के बढ़े जलस्तर को लेकर महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ़्रेंस। LIVE https://t.co/hQKl389kHf
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) July 10, 2023
वहीं सीएम केजरीवाल ने बारिश और हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद दिल्ली में बाढ़ के हालात पर मंत्रियों और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के बाद कहा कि पिछले कुछ दिनों में दिल्ली में बहुत बारिश हुई है। इस दिल्ली में अब तक हुई बारिश को अप्रत्याशित बारिश माना जा सकता है।
दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भारी बारिश में जो भी लोग पीड़ित हैं उनके लिए हाथ आगे बढ़ाके मदद करनी, एक दूसरे पर उंगली ना उठाकर सबको सबका साथ देना है। ये वक्त बारिश से प्रभावित लोंगो के लिए सभी को मिलकर काम करने की जरूरत है, हमारे अधिकारी भी जमीनी स्तर पर बारिश से पीड़ित लोगो की मदद में जुटे हुए हैं। रही बात दिल्ली में बाढ़ के खतरे की तो वो हरियाणा के हथिनीकुंड के बैराज से छोड़े हुए पानी पर निर्भर करता है बाकी हम बिल्कुल तैयार हैं हर मुसीबत से निपटने के लिए।

