मॉनसून सीजन ने दस्तक दे दी है और बारिश ने भीषण गर्मी से राहत तो दी है लेकिन भारी बारिश ने लोंगो के लिए आफत खड़ी कर दी है, नदियां अपने उफान पर आ गईं जिससे सड़के धंस गईं हैं , गाड़ियां बह गईं, मकान ढह गए, कई लोग बेघर हो गए।
बारिश बनी आफत
जहां लोग बारिश के मौसम का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे अब बारिश हुई तो ऐसी आफत लेकर आई कि लोंगो के लिए आफत बन गई, पहाड़ो पर भूस्खलन से कई मौतें हो गईं, वहीं हिमाचल में बादल फटने से और भूस्खलन से भयानक बाढ़ आ गई जिससे सड़के धंस गईं और वाहन, ऐसे बह गए जैसे कोई खिलौना हो कई मकान ढह गए जिससे कई लोग मौत का शिकार हो गए।
मौत की आफत बनकर आई बारिश
देश में कई जगहों पर बारिश मौत की आफत लेकर आई, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, उत्तर भारत, देश की राजधानी दिल्ली, पंजाब, हरियाणा भारी बारिश के चलते मुसीबतों से जूझ रहें हैं। बात की जाए राजधानी दिल्ली की तो यमुना नदी का जलस्तर बढ़ गया और पानी सड़को तक आ गया लोग घुटने तक के पानी में डूब रहें हैं। बच्चों की सुरक्षा के लिए दिल्ली के स्कूलों को सोमवार के लिए बंद किया गया है।
आईमडी ने दिल्लीवासियों के लिए अलर्ट भी जारी किया है कि बारिश से यमुना का जलस्तर अपने उफान पर आ गया है आने वाले एक से दो दिनों में यमुना खतरे के निशान से ऊपर होगी। ऐसे में दिल्ली के निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है।
भारी बारिश से यात्राएं भी हो रहीं प्रभावित
भारी बारिश ने आने जाने वाले यात्रियों के लिए भी मुसीबतें खड़ी कर दी हैं। रेल सेवाओं में कई ट्रेने रद्द कर दी गईं, फ्लाइट्स भी डिले कर दी गईं हैं और कुछ फ्लाइट्स को कैंसिल कर दिया गया है, वहीं सड़को पर जलभराव से यातायत पर भी असर पढ़ा है।
नदियों और नालों में जल स्तर खतरे के निशान को पार करने की रिपोर्ट के साथ जम्मू-कश्मीर के कठुआ और सांबा जिलों के साथ-साथ निचले जलग्रहण क्षेत्रों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। जम्मू-कश्मीर में डोडा जिले में एक यात्री बस के भूस्खलन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि लद्दाख के कारगिल जिले में लेह-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे एक पहाड़ी से लुढ़के पत्थर के नीचे एक वाहन के कुचल जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।
बारिश ने कांवड पर भी डाला प्रभाव
भगवान शिव का सावन महीना शुरू हो चुका है ऐसे में भक्त कांवड़ लेने के लिए निकल रहें हैं लेकिन बारिश ने कांवड़ियो की यात्रा को भी प्रभावित किया है। हिमाचल में तो रेड अलर्ट जारी है, पहाड़ी उत्तराखंड में तो तबाही का प्रकोप अभी तक जारी है, वहीं जम्मू –कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों के साथ-साथ लद्दाख से भी बर्फबारी की खबरें आईं, जहां भारी बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।