शादी के समय में पति-पत्नी साथ जीने मरने की कसमें खातें हैं लेकिन बहुत कम हो पाता है कि पति-पत्नी इन कसमों को याद रख पाएं लेकिन झांसी में एक दंपत्ति ने साथ मरने की कसम को अच्छे से याद रखा था चलिए बताते हैं क्या है पूरा मामला…
झांसी जिले में महंगा मोबाइल खरीदने को लेकर पति-पत्नी के झगड़ा हो गया । झगड़े से नाराज होकर पहले पत्नी ने जहर खाकर आत्महत्या की उसके बाद पत्नी की मृत देख पति ने भी जहर खाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले दोनों मामा के घर आयोजित बर्थडे पार्टी में शामिल हो कर वापस अपने घर आये थे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
झांसी जिले मैं बड़ागांव थाना अंतर्गत पारीछा में 32 वर्षीय अरविंद रायकवार अपनी पत्नी राजेन्द्री रैकवार व बच्चों समेत रहता था। भाई अवधेश और साले हरिशंकर बाथम का कहना है कि अरविंद एलएनटी चलाता था। विगत दिवस बड़ागांव थाना क्षेत्र में रहने वाले मामा के घर जन्मदिन पार्टी थी जिसमें शामिल होने के लिए अरविंद अपनी पत्नी और बच्चों समेत बड़ागांव गया हुआ था। जन्मदिन में शामिल होने के बाद बच्चों को मामा के घर छोड़कर अरविंद अपनी पत्नी राजेंद्री के साथ वापस घर पारीछा आ गया।
हरिशंकर और अवेधश ने बताया कि रात्रि में लगभग ढाई बजे का समय होगा उन्हें पता चला कि राजेंद्री ने गेहूं में रखने वाली कीटनाशक दवा खा ली है आनन-फानन में उन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज लाया गया जहां कुछ समय इलाज चलने के बाद राजेंद्र की मौत हो गई राजेंद्र जी के शव को वापस घर लाया गया अभी राजेंद्र की मौत को लेकर घर में रोना पिलखना चल रहा था कि तभी अरविंद ने भी मौका पाते ही जहर खा लिया जिससे उसकी भी मौत हो गई पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

