मॉनसून के सीजन ने दस्तक दे दी है, बारिश से बेशक मौसम सुहाना हो गया हो लेकिन आफत भी उतनी ही हो गई है, सड़को पर जलभराव के चलते लोंगो का जीवन अस्त व्यस्त हो गया है।
भारी बारिश के चलते कई जगहों पर तो बाढ़ जैसे स्थिति हो गई है और भीषण बरसात से प्रशासन की पोल भी खोल दी है। बारिश से सड़के धंस गईं है जिससे प्रशासन के खोखले दावे दूध का दूध और पानी का पानी हो गए हैं।
मौसम विभाग ने चार से पांच दिन के लिए उत्तर भारत में भारी बारिश की संभावनाएं जताई है और कई राज्यों में तो येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और लोंगो को सावधान रहने को कहा है।
देश की राजधानी दिल्ली की बात की जाए तो यहां लोंगो की मुसीबतें बारिश के बाद बढ़ गईं हैं क्योंकि सड़को पर जलभराव होने के कारण लंबा ट्रैफिक लग जा रहा है जिससे रोजमर्रा काम करने वालों को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
वहीं नोएडा (यूपी लिंक रोड) की ओर जाने वाले कैरिजवे पर लगभग 5 दिनों तक हैवी ट्रैफिक रहेगा। चिल्ला बॉर्डर के पास नोएडा गेट की चल रही मरम्मत के काम के कारण लोगों को अलर्ट किया गया है।
शनिवार की सुबह से कई जगहों पर झमाझम बारिश हो रही है। आज पूरा दिन प्रदेश के ज्यादातर जिलों में काले बादल भी छाए रहेंगे। मूसलाधार बारिश के कारण शहर के निचले इलाकों में पानी भर सकता है और सड़कों पर ट्रैफिक प्रभावित हो सकता है।

