आज का दिन इन राशियों के लिए बेहतर अवसर लेकर आने वाला है लेकिन विवाद से बचे रहना होगा।
मेष
आज का दिन आपके लिए एक से अधिक स्रोतों से आय दिलाने वाला रहेगा। साझेदारी में आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। आपको किसी भी काम को छोटा या बड़ा सोचकर नहीं करना है। बिजनेस कर रहे लोग अपनी डीलों को बहुत ही सोच विचारकर फाइनल करें। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई बेहतर अवसर हाथ लग सकता है।
वृष
आज का दिन आपके लिए किसी वाद विवाद से दूर रहने के लिए रहेगा। आप कुछ विशेषकर दिखाने की कोशिश में दिन का काफी समय व्यतीत कर देंगे। काम के सिलसिले में आपको किसी छोटी दूरी की यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। सामाजिक परिस्थितियों को आप समझकर आगे चले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।

मिथुन
आज का दिन आपके लिए तरक्की के नए-नए मार्ग खोलेगा। व्यापार कर रहे लोगों को किसी पुरानी गलती से शपथ लेनी होगी। यदि आपकी किसी अपरिचित व्यक्ति से मुलाकात हो, तो आप उनसे बातचीत करते समय सावधानी बरते और कार्यक्षेत्र में आपको कोई लंबे समय से चल रही समस्या से आपको छुटकारा मिलेगा।

कर्क
आपकी योजनाएं सफल होंगी, आर्थिक स्थिति बेहतर होगी, नए अवसरों का लाभ उठाएं, अपनी सोच नकारात्मक ना होने दें। कार्यक्षेत्र में आपके कुछ विरोधी आपके खिलाफ रहने के कारण आपको परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। आप नौकरी के साथ-साथ किसी पार्ट टाइम कार्य को करने की योजना बनाएंगे, तो आपकी वह इच्छा आज पूरी हो सकती है।

सिंह
आज का दिन आपके लिए समस्याओं से भरा रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोगों की कुछ योजनाओं में निराशा हाथ लगेगी। परिवार में सदस्य के बीच यदि कोई मतभेद चल रहा था, तो उसमें आपको अपनी राय देने से बचना होगा। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य बनाए रखना होगा। साझेदारी में चल रहे व्यवसाय में आपको कोई नुकसान हो सकता है। लेनदेन से संबंधित मामलों में आप अपनी बात दूसरों के सामने अवश्य रखें।

कन्या
आज का दिन आपके लिए एक से अधिक स्रोतों से आय दिलाने वाला रहेगा। स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं के कारण आप परेशान रहेंगे। किसी संपत्ति का सौदा आज बहुत ही देखभाल कर करें ।

तुला
आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। आप किसी से धन उधार लेने से बचे, नहीं तो आपको उसे उतार पाना मुश्किल होगा।

वृश्चिक
कामकाज में निरंतरता बनाए रखें। भावावेश में निर्णय न लें। निजी मामलों में धैर्य दिखाएं. विनम्रता और विवेक से काम लें। संसाधनों में रुचि बढ़ाएंगे, भवन वाहन के मामलों में सक्रियता दिखाएंगे, सुनी बातों पर भरोसा ना करें।

धनु
धनु राशि के जातकों को आज किसी वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा। यदि आप किसी नए काम की शुरुआत करेंगे, तो वह आपके लिए अच्छा रहेगा। आपका कोई पुराना लेनदेन आपके लिए समस्या बन सकता है।

मकर
आज का दिन आपके लिए किसी नए वाहन की खरीदारी के लिए रहेगा। विदेश से संबंधित काम बनेंगे, शिक्षा से जुड़े लोगों को लाभ होगा।

कुंभ
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपने यदि पहले किसी को धन उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को आज मान सम्मान में वृद्धि होगी और आपकी नौकरी में तरक्की मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी और आपके कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी। आप किसी यात्रा पर जाने की सोच रहे थे, तो आपकी वह इच्छा भी आज पूरी हो सकती है।

मीन
आज का दिन आपके लिए विशेषकर कुछ कर दिखाने के लिए रहेगा। आपको किसी अपरिचित व्यक्ति से कोई नुकसान हो सकता है, इसलिए आप सावधानी बरतें और कार्यक्षेत्र में आपको मान सम्मान मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे।

आप किसी अत्यधिक लाभ के चक्कर में कम लाभ की ओर ध्यान नहीं देंगे, जिसके लिए बाद में आपको पछतावा होगा।

