आज सावन का चौथा दिन है इन राशियों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहना वाला है लेकिन स्वास्थ्य के प्रति ध्यान रखें।
मेष
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप कार्यक्षेत्र में कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। आपको अपने लंबे समय से रुके हुए कार्यों की भी जांच-पडताल कर लेनी होगी, तभी वह पूरे हो सकते हैं और आप अपने धन का कुछ हिस्सा बचत की योजना में अवश्य लगाएं, तभी आप अपने भविष्य को सिक्योर कर पाएंगे। सेहत को लेकर सतर्क रहें।
वृष
सफलता का प्रतिशत अच्छा रहेगा। विविध कार्यों को गति दे पाएंगे। आर्थिक वाणिज्यक विषयों में रुचि बढ़ेगी, सक्रियता से काम लेंगे। बड़ी सोच रखेंगे, विभिन्न मामले साधेंगे। सुख सौख्य बनाए रहेंगे, करियर व्यवसाय उल्लेखनीय बना रहेगा, दीर्घकालिक योजनाओं को बल मिलेगा। सफलता प्रतिशत उम्मीद से अच्छी रहेगा।

मिथुन
सभी क्षेत्रों प्रभावपूर्ण प्रदर्शन बना रहेगा। लाभ में वृद्धि होगी, विभिन्न परिस्थितियां पक्ष में रहेंगी। उच्च शिक्षा पर जोर रहेगा, लक्ष्य पर फोकस बढ़ाएं। लंबी दूरी की यात्रा की संभव है। आज का दिन आपके लिए किसी वाद विवाद में पड़ने से बचने के लिए रहेगा। आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। टेंशन संबंधित मामलों में आपको किसी वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा। आप कार्यक्षेत्र में विरोधियों की आलोचना पर ध्यान ना दे, नहीं तो बेवजह आपका मन परेशान रहेगा। आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान-सम्मान दिलवाएगी।

कर्क
आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। आप यदि कोई वाहन चलाएं, तो उसमें भी आप सावधानी बरतें। आप कुछ नया करने के लिए सोच विचार करेंगे।

सिंह
आज का दिन आपके लिए रुके हुए कार्यों को पूरा करने के लिए रहेगा। नेतृत्व के कार्यों में आगे रहेंगे। परिस्थितियों पर नियंत्रण बढ़ाएंगे, कार्य व्यापार प्रभावी रहेगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी। उद्योग व्यापार में अवसर बने रहेंगे।

कन्या
कार्यक्षेत्र का वातावरण सहज रहेगा। सुनी सुनाई बातों पर भरोसा न करें। तर्कशीलता बनाए रहें, नौकरीपेशा बेहतर प्रदर्शन बनाए रखेंगे। कामकाजी गतिविधियों में सक्रिय रहेंगे। मेहनत के अनुरूप लाभ होगा, प्रभाव में वृद्धि होगी। अपरिचित लोगों से सावधान रहें। लापरवाही पर अंकुश रखें, उधार का लेनदेन न करें। ठगों से दूरी बनाएं, सजगता से आगे बढ़ें, व्यर्थ चर्चा पर अंकुश लगाएं. बजट से चलेंगे, संकोच का भाव बना रह सकता है।

तुला
साहस पराक्रम बना रहेगा। योग्यता प्रदर्शन में आगे रहेंगे। अवसरों का लाभ उठाएंगे। आर्थिक गतिविधियों में प्रभावी रहेंगे, योजनाओं में निरंतरता लाएंगे। अनोखे प्रयास बढ़ाएंगे, रचनात्मक कार्यों से जुडेंगे। आधुनिक विषयों में रुचि रहेगी। व्यक्तिगत कार्यों को पूरा करेंगे, भ्रमण मनोरंजन का प्रयास रहेगा। शैक्षिक प्रयास बेहतर बने रहेंगे, कार्यकारी पक्ष मजबूत होगा।

वृश्चिक
भावनात्मक विषयों में धैर्य दिखाएं। व्यक्तिगत मामलो में धर्म पालन बनाए रखें, निजी कार्यों में सफलता मिलेगी। सहज रहें, उत्साह और सक्रियता दिखाएंगे। लाभ व प्रभाव सामान्य रहेगा। सुविधा संसाधनों में वृद्धि होगी। आकर्षक प्रस्ताव की प्राप्त होंगे।

धनु
आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आप यदि अपनी नौकरी में बदलाव चाहते थे, तो आपको कोई दूसरा ऑफर आ सकता है, जिससे आपका मनप्रसन्न होगा। आपकी करियर को लेकर यदि कोई समस्या चल रही है, तो वह आज दूर होगी।

मकर
मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। सुख सौख्य में वृद्धि होगी। आकर्षक प्रस्ताव प्राप्त होंगे, बचत और बैंकिंग के कार्यों में रुचि लेंगे। दीर्घकालिक योजनाओं को आगे बढ़ाएंगे।

कुंभ
सकारात्मक समय का लाभ उठाने का प्रयास रखेंगे। नवीन कार्यों में उत्साह दिखाएं। विविध विषयों को गति मिलेगी, अनोखी कोशिशों को बढ़ाएंगे, महत्वपूर्ण लक्ष्य साधेंगे। करियर व्यापार बेहतर होगा। सभी का भरोसा जीतेंगे, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। कला कौशल में वृद्धि होगी। साझा प्रयास फलेंगे, प्रयोगों में रुचि रखेंगे, लंबित कार्यों में तेजी लाएंगे, रचनात्मक विषयों से जुडेंगे, योजनाओं को आगे बढ़ाएंगे। सुख सौख्य बना रहेगा।

मीन
लेनदेन एवं कामकाज में सूझबूझ रखें। आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। लापरवाही से बचें, दिखावे में रुचि बढ़ेगी। उधार से बचें, तर्कशील रहें, अपनों की खुशी के लिए प्रयास बढ़ाएंगे।

निवेश पर जोर बना रहेगा। बजट पर नियंत्रण बढ़ाएंगे। विरोधियों और प्रतिस्पर्धियों से सजग रहें। स्मार्ट डिले की नीति अपनाएंगे। दूर देश के मामले सक्रिय रहेंगे।

