साल 2024 का बिगुल देश में बजा हुआ है भाजपा जीतोड़ मेहनत कर रही है लेकिन लोकसभा से पहले विधानसभा के चुनाव होने हैं उससे पहले भाजपा ने एक बड़ा फेरबदल कर दिया। 4 जुलाई को 4 राज्यों के भाजपा ने अध्यक्ष की कमान में बदलाव कर दिया है।
केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी को तेलंगाना के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री डी पुरंदेश्वरी को आंध्र प्रदेश, पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी को झारखंड और सुनील जाखड़ को पंजाब में पार्टी की कमान दी गई है। बता दें जी किशन रेड्डी केंद्र सरकार में पर्यटन, संस्कृति और विकास मंत्री के रूप में भी कार्यरत हैं।

