जहां एक तरफ सीएम योगी प्रदेश की शिक्षा विकास के लिए बेहतर काम के प्रयास में जुटें हुए तो वहीं यूपी के हापुड़ में शिक्षा की धज्जियां उड़ा रहें हैं शिक्षा अधिकारी, एसी कमरों में बैठकर सरकार के प्रयास को पलीता लगा रहें हैं, हापुड़ नगर पालिका परिसर में स्थित लक्ष्मी जूनियर हाईस्कूल की बत्ती भीषण गर्मी में विद्युत विभाग द्वारा काट दी गई है जिसकी जानकारी Bsa को भी नहीं है, बत्ती कटने के कारण भीषण गर्मी में 200 से अधिक बच्चे गर्मी से बिलबिला रहे हैं।
बच्चे गर्मी में शिक्षा अधिकारी एसी की मौज में
शिक्षा अधिकारी एसी कमरों में बैठ कर ठंडक का लुत्फ़ उठा रहे हैं। स्कूल के अंदर बच्चे कमरों में बंद पंखों के नीचे हाथों में कलम की जगह किताब लेकर पढ़ने की जगह हवा करते रहते है। स्कूल की प्रधानाध्यापिका के लिखित अनुरोध के बावजूद विद्युत निगम के अधिकारियों ने कटा कनेक्शन नहीं जोड़ा है।
स्कूल के विद्युत निगम ने नहीं भरा समय से पैसा कटी बिजली बच्चे हुए पसीना पसीना
नगर पालिका हापुड़ के परिसर में लक्ष्मी जूनियर हाईस्कूल है। इसमें कक्षा एक से लेकर आठवीं तक के सैकड़ों बच्चे पढ़ाई करते हैं। सोमवार को करीब एक महीने की छुट्टियों के बाद स्कूल खुले। यहां स्कूल की विद्युत निगम के अधिकारियों ने बिल जमा नहीं होने के कारण अचानक बत्ती काट दी। जिस कारण स्कूल में पढ़ने वाले 200 से अधिक बच्चों के पसीने छूट गए।
स्कूल की प्रधानाध्यापिका ने लिखी Bsa को शिकायत
स्कूलों के शिक्षकों ने अंदर कमरों से बहुत से बच्चों को बाहर बैठा लिया। अंदर भी बच्चे बंद पंखों के नीचे बैठे दिखाई दिए। भीषण गर्मी में बच्चों की परेशानी को देखते हुए स्कूल की प्रधानाध्यापिका ने बीएसए को लिखित शिकायत दी उसके बावजूद भी एसी दफ्तर में बैठने वाले अधिकारी बच्चों की सुध लेने नहीं पहुंचे।
वहीं मामले मे बीएसए का कहना है के मुझे आप के द्वारा ही जानकारी हुई है के स्कूल की बिजली काट दी गई है जल्द ही बिजली अधिकारीयों से बात कर बिजली कनेक्शन जुड़वा दिया जाएगा।

