टीवी की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश लाइमलाइट में बनी रहती हैं, मराठी और साउथ की फिल्मों से काम कर के उन्होनें छोटे पर्दे के स्वरागिनी शो में कदम रखा और उसके बाद खतरों के खिलाड़ी में जाबाजी दिखाकर खेल खेला और उसके बाद बिग-बॉस 15 में अपने चुलबुले अंदाज से खूभ छाईं और शो की ट्रॉफी जीतकर उन्हें टीवी की क्वीन का धमाकेदार शो नागिन मिल गया, फिलहाल नागिन-6 से तेजा जलवा बिखेर रही हैं लेकिन हर कामयाबी की उंचाइयों से पहले इंसान का अपना स्ट्रगल और जिंदगी में ऐसी घटनाओं से जूझना पड़ता है जो कि काफी मुश्किल और इंसान को तोड़कर भी रख देती हैं। तेजा आज भले ही स्टार बनकर उभर रहीं हैं लेकिन उनकी लाइफ में स्ट्रगल के दिन ऐसी घटना हुई थी लेकिन उन्होनें हिम्मत से उसका सामना किया था। कहते हैं ना कि अगर जिंदगी में सोने की तरह निखरना हो तो उसके लिए तपना पड़ता है।
तेजा ने एक इंटरव्यू देते हुए बताया कि जब वो टीनएज में थी तब उनके साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की गई थी उन्होनें 10वीं क्लास के बाद अपनी दोस्त के साथ जॉगिंग शुरू करने का फैसला लिया और इसकी शुरूआत भी उन्होनें अपनी दोस्त के साथ मिलकर कर भी दी, एक्ट्रेस ने बताया जॉगिंग के बाद वो और उनकी दोस्त चिकन पैटीज खाने के लिए रूकते थे, मेरी दोस्त का घर रास्ते में पड़ जाता था तो वो अपने घर चली जाती थी लेकिन एक दिन मैं जब अकेली अपने रास्ते से घर के लिए जा रही थी तो कुछ लड़के मेरा पीछा करने लगा सुबह के लगभग 6 बजे थे इसलिए सड़क पर उतनी भीड़ भी नहीं थी, मैं अपने को बचाने के लिए एक बिल्डिंग में घुसने लगी तो वहां के गॉर्ड ने मुझे रोका तो मैं इसके बाद गॉर्डन में पेड़ो के बीच में छिप गई करीब आधे घंटे के बाद मैं अपने घर जाने के लिए सड़क पर आई लेकिन मुझे लगा वो लड़के मुझ पर कहीं से नजर रखें हुए हैं अगर वो घर गईं तो उन्हें उनके घर का पता लग जाएगा इसलिए उन्होनें आइडिया लगाया और अपनी दोस्त के घर चली गईं कि अगर वो लड़के उसके पीछे आ भी गए तो उसकी दोस्त के भाई बड़े थे तो वो उन्हें हैंडल कर लेंगे।

तेजा ने बताया कि उन्होनें ऐसा इसलिए किया क्योंकि उनका भाई छोटा था और मां-बाप उन लड़कों को हैंडल नहीं कर पाते। फिलहाल तेजस्वी प्रकाश नागिन6 से जलवा बिखेर रहीं हैं। अब उनका नया लुक भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वो ऑल ब्लू अवतार में दिख रहीं हैं, नीले रंग के कोट-पैंट में तेजा कमाल लग रहीं हैं और पोज देखर उन्होंने फैंस के दिलों पर बिजलियां गिरा दीं हैं उनका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर करण के साथ फिर वायरल हो रहा है जिसमें वो कुंद्रा का हाथ थामे नजर आ रहीं हैं। बता दें बिग-बॉस 15 से दोनों को प्यार हुआ और शो के बाद भी तेजरन का इश्क और गहरा होता जा रहा है अक्सर दोनों की जोड़ी को लेकर शादी का सवाल उठता है तो अब तेजस्वी प्रकाश ने इससे चुप्पी तोड़कर जवाब दिया है उन्होनें कहा है कि करण के साथ रिलेशनशिप में दोनों ही सेक्योर फील करते हैं। इसके अलावा उन्होंने ये भी कहा कि इस वक्त उन पर कोई प्रेशर नहीं है, करण को पता है कि मैं अपने प्रोफेशनल लाइफ में एक जगह पर हूं और वो ये (शादी) जब मुझे लगेगा कि मैं तैयार हूं। वो जानते हैं कि उन्हें जिंदगी में क्या चाहिए और हम अपने रिश्ते को लेकर आश्वस्त हैं। इसलिए कोई प्रेशर नहीं है

