देश में धर्मांतरण के मामले तेजी से बढ़ रहें हैं, गेम के जरिए बीते कुछ समय पहले 400 बच्चों का धर्मांतरण हुआ और अब पैसों का लालच देकर सहारनपुर में हिंदू युवकों का धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है। धर्मांतरण गैंग ऑनलाइन गेम खेलने के माध्यम से धर्म परिवर्तन कराते थे पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। हिंदू से मुस्लिम बनाने का कर रहे थे गोरखधंधा। तीन में से एक महिला भी गैंग का हिस्सा थी धर्मांतरण कराने वाली महिला अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है।
ऑनलाइन गेम के अलावा ,जन्नत हुर्रो और पैसे का लालच देकर कराया जा रहा था हिंदू युवको का मुस्लिम धर्म में परिवर्तित कराया जा रहा था। सहारनपुर पुलिस ने धर्मांतरण गैंग का खुलासा कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इतना ही नही धर्मांतरण के इस गैंग में एक महिला भी शामिल है जो युवकों को अपने मीठी मीठी बातों में फंसा कर धर्मांतरण करने के लिए मजबूर करती थी।
आपको बता दें कि धर्मांतरण गैंग ने सहारनपुर थाना सदर बाजार इलाके में रहने वाले गौरव को न सिर्फ ऑनलाइन गेम खेलने के बहाने फंसाया बल्कि गिरोह में शामिल महिला ने अपनी मीठी मीठी बातों में फंसा कर धर्मांतरण करने का लालच दिया और युवक से नमाज रोजा रखने का रिहर्सल भी कराती थी।
युवक की माँ ने जब सदर बाजार पुलिस को शिकायत दी तो उसके बाद थाना सदर बाजार पुलिस ने कार्रवाई कर नाजिम, सादिक और अजहर को इस मामले में गिरफ्तार किया है जबकि अश्लील वीडियो और अपनी मीठी बातों में फंसा कर धर्मांतरण कराने वाली महिला अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है। फिलहाल पुलिस पकड़े हुए आरोपियों से पूछताछ में जुटी है साथ ही इस मामले की तह तक भी पहुंचने की कोशिश कर रही है।

