आजकल गेम ऐप मनोरंजन के लिए नहीं रह गए हैं इसका उपयोग अब गलत तरीके से होने लगा है। आपने फेमस गेम PUBG का नाम तो सुना होगा इस गेम का बुखार आज भी बच्चों और युवाओं पर चढ़ा हुआ। ये गेम आपस में टीम बनाकर खेला जाता है और ऑनलाइन जुड़कर कई लोग इसे खेलते हैं लेकिन अब जो हम बता जा रहें हैं उसे सुनवकर आप शॉक हो जाएंगे दरअसल PUBG गेम के जरिए एक पाकिस्तानी महिला इंडिया आ गई। उड़ गए ना आपके भी होश चलिए बताते हैं आपको पूरा मामला…
PUBG गेम के जरिए पाकिस्तानी महिला की पहले तो भारत के ग्रेटर नोएडा में रहने वाले सचिन से दोस्ती हुई और प्यार हुआ और सरहद की बंदीशे तोड़कर महिला जिसका नाम सीमा बताया जा रहा नेपाल के रास्ते बिना वीजा के भारत में ग्रेटर नोएडा शहर के रबूपुरा के अंबेडकर नगर सचिन से मिलने भी आ गई।
पुलिस को जैसे ही जानकारी मिली वैसे ही तुरंत एक्शन में मोड में आकर महिला को ढूंढने लगी लेकिन महिला सीमा को जैसे ही भनक लगी कि उसको पकड़ने के लिए पुलिस चप्पे चप्पे पर जुटी हुई तो शनिवार को मौका पाते ही वो सचिन के साथ फुर्र हो गई। बता दें महिला के चार बच्चें भी हैं जिन्हें वो पहले पाकिस्तान से अपने साथ लेकर सचिन से मिलने भारत लाई और उसके बाद पुलिस के हाथों से बचने के लिए वो सचिन और चार बच्चों के साथ फरार हुई।
पाकिस्तानी महिला की तलाश के लिए 3 टीमें गठित की जा चुकी हैं और सीसीटीवी इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से दबिश दी जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि यह मामला प्रेम प्रसंग का है या दोस्ती के बहाने साजिश का। महिला और युवक सचिन को शादी करने के लिए कानूनी सलाह भी दी जा रही थी। उसी दौरान सलाह देने वाले को महिला के जासूस होने का संदेश हुआ। दरअसल, महिला ने जानकारी दी थी कि उसका भाई पाकिस्तानी सेना में तैनात है। उसका पति भी उससे दूर रहता है जबकि जिन चार बच्चों को अपने साथ लेकर आई है, उनकी उम्र 3 से 8 वर्ष तक है। इसके अलावा सचिन जल्द से जल्द शादी करना क्योंकि सीमा उससे बार-बार दिल्ली घूमने की जिद कर रही थी। इस तरह की बातों से उस पर जासूस होने का शक हुआ जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी।

