हापुड़ के थाना नगर कोतवाली क्षेत्र के ब्रह्मानान में देर शाम भैंसा बुग्गी खड़ी करने के मामूली विवाद मे जम कर पत्थरबाजी हुई, एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के साथ पथराव के साथ साथ घरों में घुसकर मारपीट की मारपीट में एक पक्ष की महिला सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच स्थिति को संभालते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया।
आप को बता दें के परसों शनिवार की शाम सिटी कोतवाली के ब्रह्मानान मोहल्ले मे भैंसा बुग्गी की खड़ी करने को लेकर दो समुदाय में कहासुनी और विवाद हो गया था, पुलिस ने दोनों पक्षो के लोगों का 151 में चालान कर दिया दोनों पक्ष एसडीएम कोर्ट से जमानत पर छूट गए और देर शाम एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया जिससे अफरातफरी का माहौल हो गया एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर पहले तो पथराव किया फिर घर मे घुसकर दूसरे पक्ष की महिलाओं तक के साथ मारपीट की बवाली लोगों ने अपनी छतों तक से पथराव किया जिससे मौके पर अफरातफरी का माहौल हो गया लाठी डंडो से लेस लोगों की भीड़ देख भगदड़ मच गई इस घटना मे एक महिला सहित करीब आधादर्जन लोग घायल हुए है।
पुलिस वायरल वीडियो व सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों को चिन्हित कर सख्त कार्यवाही की बात कर रही है हँलाकि पुलिस ने कई लोगों को देर रात दबीश देकर हिरासत में भी लिया है तनाव को देखते हुए मोके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है!

