कार्तिक- कियारा की फिल्म सत्यप्रेम की कथा 29 जून को रिलीज हो चुकी है और इस जोड़ी की केमिस्ट्री और रोमांस को जनता ने पहले भूल भूलैया 2 में भी जमकर प्यार लुटाया था और अब फिर एक बार दोनों की केमिस्ट्री को लेकर प्यार लुटा रहें है। फिल्म सत्यप्रेम की कथा ईद वाले दिन बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई और छुट्टी की वजह से फिल्म को पहले दिन जमकर फायदा मिला और 9.25 करोड़ का नेट पर कर लिया हालांकि शुक्रवार को थोड़ी गिरावट आई लेकिन वीकेंड पर फिल्म ने उछाल मार लिया।
धूम मचा रही कार्तिक-कियारा की सत्यप्रेम
कार्तिक-कियारा की लव और ड्रामे से भरी फिल्म सत्यप्रेम की कथा फैंस को पसंद आ रही है। फैंस को कार्तिक-कियारा की केमिस्ट्री काफी पसंद आ रही है, जमकर वो फिल्म और दोनों पर अपना प्यार बरसा रहें हैं। बात की जाए फिल्म के तीन दिन की कमाई की तो गुरूवार को 9.25 करोड़ फिल्म ने कमाए, शुक्रवार को थोड़ी गिरावट आई लेकिन इसके बावजूद भी फिल्म 7 करोड़ तक पहुंची लेकिन वीकेंड पर तो तगड़ा उछाल देखने के मिला कार्तिक-कियारा की सत्यप्रेम ने शनिवार को 11.75 करोड़ की कमाई कर दिल जीत लिया।

